अध्यात्म

Jau Ke Upay: जौ के चमत्कार देखकर रह जाएंगे हैरान, करें यह छोटा सा उपाय

Jau Ke Upay: जौ के चमत्कार देखकर रह जाएंगे हैरान, करें यह छोटा सा उपाय
x
Jau Ke Upay: जौ के चमत्कार देखकर रह जाएंगे हैरान, करें यह छोटा सा उपाय! You will be surprised to see the miracles of barley, do this small remedy

Jau Ke Upay: जौ के बारे में तो सुना ही होगा। यह एक तरह का अन्न है। इसे भोजन के रूप में कई तरह से उपयोग में लिया जाता है। अन्न में जौ बहुत पवित्र होता है। धार्मिक कार्यों में जौ का उपयोग होता है। लेकिन इसके कुछ उपाय अगर किए जाएं तो अवश्य ही बहुत सारी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जाने किन किन समस्याओं पर जौ का उपयोग कारगर सिद्ध होता है।

बन जाते हैं बिगड़े हुए काम

अगर आपके काम बिगड़े हुए हैं। काफी प्रयास के बाद भी कार्यों में सफलता नहीं प्राप्त हो रही। कोई न कोई अड़चन आ ही जाती है। ऐसी दशा में आप भगवान श्री विष्णु को प्रतिदिन नियमित रूप से जौ अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आपके सारे बिगड़े हुए कार्य बन जाते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान विष्णु को जौ चढ़ाना स्वर्ण चढ़ाने के बराबर माना गया है।

दिलाता है कर्ज से मुक्ति

अगर आप किसी कर्ज में डूबे हुए हैं। उस से निजात पाने का लाख प्रयास कर रहे हैं पर सफल नहीं हो रहे हैं तो आप जौ का उपाय करें। इसके लिए बताया गया है की रात के समय सोने से पहले लाल रंग के कपड़े में जौ को बांधे और इसे अपने सिरहाने रख कर सो जाएं।

समाप्त करता है मंगल के अशुभ प्रभाव

अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहे हैं। व्यापार में घाटा हो रहा है , वैवाहिक जीवन में लगातार परेशानी हो रही है तो सवा किलो जौ लेकर दक्षिण दिशा वाले कमरे में रख दें। ऐसे स्थान पर रखें जहां किसी की नजर ना पड़े। ऐसा करने पर मंगल ग्रह शुभ प्रभाव देने लगते हैं।

गंभीर रोगों से बचने

अगर आपके घर में कोई गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति है तो उसके लिए जौ का उपाय करें। इसके लिए बताया गया है कि बीमार व्यक्ति जिसके लिए यह कार्य किया जा रहा है उसके वजन के बराबर जौ लेकर नजर उतारे और पानी में बहा दें। करने से अवश्य ही रोगी को स्वास्थ्य लाभ होगा।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story