अध्यात्म

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें यह चीज, जीवन में होगी तरक्की, नहीं होगी धन की कमी

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें यह चीज, जीवन में होगी तरक्की, नहीं होगी धन की कमी
x
Janmashtami Ke Upay: जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है।

Janmashtami 2022: भगवान श्रीकृष्ण (Sri Krishna) की जन्मस्थली मथुरा तथा वृंदावन (Mathura-Vrindavan) सहित देश के कई हिस्सों में 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। खासकर वैष्णव संप्रदाय के लोग आज 19 अगस्त को ही जन्माष्टमी का त्यौहार मना रहे हैं। जन्माष्टमी मनाने लोग व्रत रहकर भगवान श्री कृष्ण की सेवा पूजा करेंगे। जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। इस बार जन्माष्टमी पर शुभ योग (Janmashtami Shubh Yog) बन रहा है। जिससे जीवन में सुख समृद्धि आएगी। ऐसे में बताया गया है कि भगवान श्री कृष्ण को कुछ खास चीजें अर्पित करें जिससे वह बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानें कौन सी हैं वह चीजें।

विधि विधान से करें पूजा

Janmashtami Pujan Vidhi: भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए भगवान श्री कृष्ण की रात्रि के समय विधि विधान से पूजा करें। उनका जन्मदिन मनाएं। सबसे पहले भगवान श्री कृष्ण को दूध, दही, घी, खांड और गंगाजल से स्नान करवाएं इसके पश्चात नए वस्त्र धारण करवाते हुए भगवान श्री कृष्ण को मोर पंख लगा हुआ मुकुट, बांसुरी, वैजयंती माला, तुलसी की माला धारण करवाएं। इसके पश्चात तुलसी पत्र पुष्प चढ़ाएं। इतना करने के बाद भगवान की आरती करें और मिष्ठान फल का भोग लगाएं। कुछ चीजे आवश्यक रूप से चढ़ाएं। कहते हैं ऐसा करने पर भगवान श्री कृष्ण बहुत जल्दी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

बहुत प्रिय है बांसुरी

भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी अत्याधिक प्रिय है। जन्माष्टमी पर पूजा करते समय बांसुरी अवश्य चढ़ाना चाहिए। लोगों द्वारा सोने, चांदी, पीतल तथा बांस की बांसुरी चढ़ाते हैं। चांदी की बांसुरी चढ़ाना सर्वाधिक उत्तम बताया गया है। ऐसा करने से सुख समृद्धि आती है तथा कार्य क्षेत्र में सफलता और तरक्की मिलती है।

गाय

भगवान श्री कृष्ण को गाय से बहुत लगाव है। बचपन में भगवान श्री कृष्ण ग्वाल बालों के साथ गाय चराने जाते थे। जन्माष्टमी के दिन गाय की मूर्ति पूजा के साथ स्थापित करें। ऐसा करने पर भगवान श्री कृष्ण बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।

मक्खन

भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाते समय गाय के दूध से बने व्यंजन तथा मक्खन का उपयोग अवश्य चाहिए। यह चीजें भगवान श्री कृष्ण को बहुत प्रिय हैं। तथा भोग लगाते समय इसमें तुलसी पत्र अवश्य डालें।

मोरपंख

मोरपंख भगवान श्री कृष्ण को अत्यधिक प्रिय है। मोरपंख सबसे अधिक पवित्र होता है। इसीलिए भगवान इसे अपने सिर पर धारण करते हैं। जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को मोरपंख लगा हुआ मुकुट अवश्य चढ़ाएं।

धनिया की पंजीरी

ज्योतिष में धनिया को धन से जोड़ा जाता। भगवान श्री कृष्ण को पूजा में धनिया की पंजीरी अवश्य चढ़ाएं। धनिया की पंजीरी भगवान को बहुत प्रिय है। कहते हैं धनिया की पंजीरी का भोग लगाने वाले को कभी धन की कमी नहीं होती।

Next Story