अध्यात्म

स्वप्न में इन चीजों को देखना होता बेहद शुभ, धनवान होने का देता है संकेत

Dream Astrology
x
Dream Astrology: स्वप्न शास्त्र (dream science) के अनुसार कुछ चीजे अगर सपने में दिखाई देती है तो वह अपके भविष्य के लिए अच्छा संकेत माना जाता है

Swapna Shastra In Hindi: सोते समय अक्सर हर किसी को सपने में कुछ न कुछ दिखाई देता है। इनमें से कुछ ऐसे सपने होते है जो आपके अच्छे जीवन का संकेत देते है। स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार सपने में कुछ चीजों का दिखाई देना शुभ माना गया है, यानि की आपकों धनवान होने का संकेत देता है।

जलता हुआ दीपक

अगर आपके सापने में जलता हुआ दीपक दिखाई देता है तो इसे स्वप्न शास्त्र में शुभ माना गया है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में धन लाभ होगा।

खुद पहने हुए अंगूठी

अगर सापने में आपको दिखाई देता है कि आपक अंगूठी पहने हुए है तो यह शुभ संकेत माना गया है, यानि की माता लक्ष्मी की कृपा आप पर होने वाली है।

सांप का दिखना

यदि कोई भी व्यक्ति सपने में सांप को बिल से निकलता देखता है तो आने वाले समय में उसे धन की प्राप्ति के योग है।

सोना दिखाई देना

सपने सोना दिखाई देना शुभ माना गया है। जानकार इसे बताते है कि ऐसे जातक पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

नोट- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story