अध्यात्म

घर के किस दिशा में बनाएं गार्डन, जानना है आवश्यक, अन्यथा समस्याएं घर में बना लेंगी अपना ठिकाना

Graden Vastu Tips
x
Garden Vastu Tips: घर के इस दिशा में गार्डन बनाना शुभ होता है।

Garden Vastu Tips / Ghar Ki Kis Disha Mei Garden Hona Chahiye / Vastu Tips In Hindi: हर व्यक्ति का जीवन में एक सपना होता है कि वह अपना एक घर बनाए। इस घर को बनाने में वह अपनी गाढ़ी कमाई खर्च करता है। लेकिन कई बार कुछ वास्तु दोषों की वजह से उसका यह सपनों का घर उसे परेशानी में डाल देता है। वैसे तो कई परेशानियो बचने के कई उपाय बताए जाते हैं। लेकिन आज हम घर के पास गार्डन किस दिशा में और क्यों बनाना चाहिए इस पर चर्चा करेंगे।

अगर घर का मुख दक्षिण दिशा की ओर है तो बड़े पेड़ और लताओं वाले पौधे लगाने चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान देना चाहिए कि यह पौधे घर की दीवार से सटकर न लगे हो।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर और पूर्व की दिशा में गार्डन लगाना सर्वोत्तम बताया गया है। तो वहीं दक्षिण और पश्चिम दिशा गार्डन बनाने के लिए शुभ नहीं है। अगर कोई विकल्प न हो तो गमले में पौधे लगाए जा सकते हैं। शुभ दिशा में पौधा लगाने से घर में आर्थिक समृद्धि आती है।

गार्डन के लिए उत्तर दिशा बहुत उपयुक्त है। उत्तर दिशा में गार्डन में तुलसी का पौधा लगाने से घर में उन्नति आती है। उत्तर दिशा में बने गार्डन में छोटे और बिना कांटेदार पौधे लगाने चाहिए। भूलकर भी कैक्टस का पौधा न लगाएं।

वास्तु शास्त्र के बताए अनुसार फलदार पौधों को हमें पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने पर घर के लोग खूब तरक्की करते हैं जीवन में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती।

बताया गया है कि पूर्वमुखी घर और घर के सामने बने बगीचे शुभ फल देने वाले होते हैं। पूर्व दिशा में और उत्तर दिशा में बगीचा बनाना सर्वोत्तम होता है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story