अध्यात्म

अप्रैल महीने के पहले ही सप्ताह में चमकने लगेगी इन राशि वालो की किस्मत, जाने!

Aaj Ka Rashifal 8 July
x

Aaj Ka Rashifal 8 July

अप्रैल महीने में इन राशि वालो की चांदी होना तय है.

Monthly Horoscope, Monthly Horoscope 2022, monthly Horoscope 2022, april Horoscope 2022, april 2022 Horoscope: मार्च का महीना समाप्ति की ओर है। अप्रैल का महीना शुरू होगा। ऐसे में ज्योतिषाचार्य अपै्रल माह की माशिक राशि बता रहे है। इस माशिक राशि से पता चल जायेगा कि किस राशि के लोगों का जीवन तथा समय किस तरह बीतेगा। आइये जाने अप्रैल माह में राशियों में क्या शुभ-अशुभ फल प्राप्त होने वाले हैं।

मेष राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि अप्रैल का महीना इनके लिए पारिवारिक खुशियां लेकर आ रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा होगी तो वहीं उनके साथ समय भी पर्याप्त व्यतीत होगा। कहा गया है कि धर्म के प्रति रूचि बढेगी। लेकिन कुछ ऐसी बातें भी होगी जो आपके मन को उदास करेगा। छात्रों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि इस अप्रैल के महीने में विवाहित लोगों को शुभ समाचार मिलने वाला है। सन्तान पैदा होने से खुशियां आयेंगी। वही मेहनत और भाग्य का पूरा लाभ इन जातकों को मिलेगा। सरकारी काम बिना किसी रूकावट के पूर्ण होंगे।

मिथुन राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि आपका गुस्सा बढेगा। उस पर काबू पाने का प्रयास करें। वही जीवनसाथी के स्वास्थ्य खराब होने से परेशानी बढेगी। लेकिन यह महीना आर्थिक रूप से भी सुखद नहीं रहेगा। यह बात जरुर है कि आपको हर परेशानी में अपने सहयोगियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कार्क राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि इस महीने आप जो भी करेंगे आपका भाग्य साथ देगा। धन लाभ के संकेत मिल रहे है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कहा गया है कि इस महीने काम पर ध्यान देना बहुत आवश्यक हैं अन्यथ हानि हो सकती है।

सिंह राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि व्यापार और व्यवसाय से सम्बंधित यात्राएं होगी। जीवन साथी के कारण समाज में मान सम्मान मिलेगा। छात्रों के लिए यह महीना बेहतर रहने वाला है। घर में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि इस माह आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। परिवार के सदस्यों के हर कार्य में सहयोग मिलेगा। परोपकार के कार्यों में रूचि बढने से मान सम्मान बढेगा। आपको जुझारू नेचर के कारण हर कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि इन्हे अचानक से धन लाभ प्राप्त हे सकता है। जो बीमार रहते हैं उन्हे स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढेगा। छात्रों के लिए खासतौर पर जो खेल विधा में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्हे फायदा मिलेगा। संतान की ओर से आपको कोई न कोई शुभ समाचार मिलेगा।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि लिए कहा गया है कि पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कई यात्राएं भी हो सकती है। शारीरिक कष्टा हो सकता है। जिसमें चोट लगना कारण बताया जा रहा है। ऐसे मे बडी सावधानी के साथ कार्य करें। वहीं कहा गया है कि मित्रों का काई कार्यां में सहयोग मिलेगा।

धनु राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि आपके लिए यह महीना काफी फायदे का होगा। पारिवारिक मामलों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कहा गया है कि परिवार के सदस्यों में आपसी अनबन हो सकता है। पुराने दोस्तों और रिस्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। ताथा उनके साथ कई योजनाएं बन सकती हैं।

मकर राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि धार्मिक तथा मनोरंजन की यात्राएं इस महीने हो सकती हैं। वहीं कहा गया है कि जिनको नया व्यवसाय शुरू करना करे अधिक लाभ मिलेगा। वहीं कहा गया है कि अविवाहित लोगों के शादी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही कहा गया है कि बिजली के उपकरणों से सावधान रहें। हादसे की सम्भावना है।

कुम्भ राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि इस माह आप अपने शत्रुओं पर दबाव बनायेंगे। साथ ही धार्मिक कार्यों में आपका योगदान रहेगा। जरूरतमंदों की सहायता करने से आप पर ईश्वर की कृपा रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। लोगों के बीच मान-सम्मन बढेगा।

मीन राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि नौकरी की चिंता खत्म होगी तो वहीं स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अदालत में चल रहे मामले में आने वाला निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। घूमने फिरने का मौका मिलेगा। कहा गया है इस माह आपके मान प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story