अध्यात्म

तुरंत हटा ले घर से ये पेड़-पौधे नहीं तो हमेशा लगते रहेंगे हॉस्पिटल के चक्‍कर!

तुरंत हटा ले घर से ये पेड़-पौधे नहीं तो हमेशा लगते रहेंगे हॉस्पिटल के चक्‍कर!
x
Vastu Tips For Plants: जीवन में एक घर बनवाना व्यक्ति का अपना सपना होता है। इस सपने के घर को घर का मालिक पूरी तरह से सजा संवरा देखना चाहता है। सजाने संवारने में पौधों का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है।

Vastu Tips For Plants: जीवन में एक घर बनवाना व्यक्ति का अपना सपना होता है। इस सपने के घर को घर का मालिक पूरी तरह से सजा संवरा देखना चाहता है। सजाने संवारने में पौधों का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। लेकिन इस सजावट के चक्कर में कई बार हम कुछ ऐसी गलती कर बैठते हैं जिससे हमें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। आज हम कुछ इसी संबंध में चर्चा करने जा रहे हैं।

पौधा लगाते समय रखें इन बातो का ध्यान

पौधा लगाते समय हमें वास्तुशास्त्र के नियमों का भी ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के कमरों में, गार्डन में, स्टडी रूम या लान मे कौन से पौधे किस दिशा में रखनी चाहिए इसके संबंध में बताया गया है। पौधे रखने में सही दिशा का चुनाव नहीं किया गया तो नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। ऐसे में पौधा लगाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं यह पौधे

हमें घर के अंदर कभी भी बरगद और पीपल के पेड़ नहीं लगाने चाहिए। यह पौधे बहुत सुख बताए गए हैं उसके बाद भी घर में लगाने पर कई तरह की मुसीबतें आती हैं।इन पौधों को सार्वजनिक स्थल पर ही लगाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि फलदार पौधे आम, केला, जामुन जैसे बड़े पेड़ आंगन में कभी नहीं लगाने चाहिए। इससे घर को क्षति होती ही है साथ में वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

बताया गया है कि घर के आस-पास कांटेदार पौधे जैसे बबूल पेड़, बेर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। साथ ही दूधिया पेड़ जैसे महुआ, पीपल तथा बरगद घर के आस-पास नहीं लगाने चाहिए।

स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर इन पौधों को नियम विपरीत लगाया जाता है तो मुसीबत कभी पीछा नहीं छोड़ती। हमेशा अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। साथी घर के लोगों की तरक्की प्रभावित होती है। घर और बाहर विवाद की स्थिति बनी ही रहती है।

Next Story