अध्यात्म

चाहते है घर में पैसो की बारिश हो, तो कभी ऐसा काम करने लक्ष्मी माता को न करे नाराज

चाहते है घर में पैसो की बारिश हो, तो कभी ऐसा काम करने लक्ष्मी माता को न करे नाराज
x
व्यक्ति को केवल भाग्य के भरोसे रहना उचित नहीं है। उसे अपने कर्मों पर भी विश्वास करना चाहिए।

व्यक्ति को केवल भाग्य के भरोसे रहना उचित नहीं है। उसे अपने कर्मों पर भी विश्वास करना चाहिए। यह बात महान विद्वान आचार्य चाणक्य ने कही है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति की आदतें ही उसका अनभल करती हैं। आचार्य चाणक्य से महान विद्वानों की बातों को झुठला या नहीं जा सकता इसमें अवश्य ही सच्चाई है। आज हम आचार्य चाणक के द्वारा बताई गई व्यक्ति की कुछ बुरी आदतों के संबंध में बताना चाहते हैं। के संबंध में आचार्य द्वारा कहा गया है कि इन आदतों की वजह से धन की देवी महालक्ष्मी नाराज हो जाती है। आइए जाने कौन सी है वह आदतें।

छोड़ दे बुरी आदत

आचार्य चाणक्य कहते हैं व्यक्ति को स्वयं ही अपनी बुरी आदतों का अनुभव होता है। लेकिन वह जानबूझकर अपनी बुरी आदतों को छोड़ता नहीं है। वह उसके आसक्ति में फंस जाता है। लेकिन व्यक्ति एक बुद्धिमान जीव है। उसे इस आसक्त से बाहर आने के लिए स्वयं प्रयास करना चाहिए। जिससे उसका जीवन खुशहाल और संपन्न हो जाए।

समय की बर्बादी

लोग समय का महत्व नहीं समझते और अनाप-शनाप कार्यों में समय नष्ट करते हैं। कहा गया है कि ऐसे लोगों के पास पैसे कभी नहीं टिकता। उन्हे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती।

विद्वान का अनादर

कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी विद्वान व्यक्ति का अनादर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस विद्वान व्यक्ति की आह तो लगती ही है साथ में माता लक्ष्मी भी नाराज होकर उसका साथ छोड़ देती हैं।

निंदा करने वाले

चाणक्य की नीति के अनुसार दूसरों की बुराई करना महापाप है। अगर आप भी इस तरह कर रहे हैं तो तुरंत छोड़ दें अन्यथा माता लक्ष्मी की कृपा आप पर कभी नहीं होगी। साथ ही आप नकारात्मक सोच की ओर बढ़ते चले जाएंगे और एक दिन आपको कंगाली का सामना करना पड़ेगा।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story