अध्यात्म

अगर चाहिए सौभाग्य का साथ तो गुप्त नवरात्रि की अष्टमी को करें यह कार्य

अगर चाहिए सौभाग्य का साथ तो गुप्त नवरात्रि की अष्टमी को करें यह कार्य
x
माघ महीने में गुप्त नवरात्रि आती है। इस गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि को अगर कुछ खास टोटके कर लिए जाएं तो कई सारी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

माघ महीने में गुप्त नवरात्रि आती है। इस गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि को अगर कुछ खास टोटके कर लिए जाएं तो कई सारी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। माघ महीने की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि 9 फरवरी बुधवार को है। गुप्त नवरात्रि की अष्टमी के संबंध में तो यहां तक कहा जाता है कि यह बड़े से बड़े दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने की क्षमता रखता है। आइए जाने कौन से हैं वह टोटके।

कमल फूल का टोटका

दुर्गा अष्टमी की रात को किसी भी प्राचीन दुर्गा मंदिर में जाकर उनके चरणों में 8 कमल के फूल चढ़ा दें। ऐसा करने से माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होगा और सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे।

करें पाठ

पत्नी की रात को घर में या फिर मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। कहा गया है कि दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से झगड़े कला दूर हो जाते हैं और घर में सुख शांति का वातावरण निर्मित होता है।

दीपक का टोटका

दुर्गा अष्टमी के दिन रात के समय घर के मुख्य दरवाजे पर रात 12 बजे घी का दीपक जला दें। ऐसा करने पर सभी ग्रह दोष दूर होते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

सोलह शृंगार करें

माघ मास के गुप्त नवरात्रि के अष्टमी तिथि को माता दुर्गा का सोलह सिंगार करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। माता का यह सोलह सिंगार रात्रि के समय करना चाहिए। जैसे आप नवदुर्गा उत्सव के समय करते हैं। अवश्य ही माता दुर्गा आप पर कृपा करेंगी।

कर्ज से मिलती है मुक्ति

अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो गुप्त नवरात्रि की अष्टमी के दिन मां दुर्गा को 9 लोगों का फूल चढ़ाएं और काली माता का दर्शन करें। ऐसा करने से माता दुर्गा की कृपा से अवश्य ही कर्ज से मुक्ति प्राप्त हो जाती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story