
अगर आपके उंगलियों में ये है निशान तो आप हो जाएंगे मालामाल, पैसो की होगी बारिश, जानिए!

HANTH_KE_NISHAN
हमारे हाथ की उंगलियों में भी अक्सर पतली-पतली रेखाएं पाई जाती हैं। यही पतली रेखाएं उंगलियों में एक आकृति का निर्माण करते हैं। लेकिन पतली रेखाओं से निर्मित हो जाने वाली आकृति हमारे लिए कुछ न कुछ संकेत देती है। हालांकि आपके भविष्य की घटनाएं आपके वर्तमान के कामों पर भी निर्भर करता है। इसलिए कहा जाता है जीवन में अच्छे कर्म करने पर सफल प्राप्त होता है तो वही बुरे कर्मों काफल भी बुरा प्राप्त होता है।
मौजूद है भविष्य की झलक
हाथ उंगलियों पर मौजूद पतली मोटी और महीन रेखाएं से बनने वाले चिन्हों में कई रहस्य फल छिपे होते हैं या कहें भविष्य की झलक इन रेखाओं के माध्यम से देखी जा सकती है। कहा तो यहां तक जाता है कि भविष्य की घटनाओं के बारे में भी रेखाओं के जानकार अंदाजा लगा लेते हैं।
क्या है शंख और चक्र का महत्व
हाथ की उंगलियों में पतली रेखाओं से बनने वाले शंख और चक्र बहुत कम लोगों के हाथों में मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भाग्यशाली लोगों के हाथ की उंगलियों पर इस तरह के चिन्ह पाए जाते हैं।
बताया गया है कि अगर व्यक्ति की एक उंगली में शंख का चिन्ह है तो वह उच्च शिक्षा ग्रहण करता है। दो उंगली में शंख होने पर जातक को किसी भी वस्तु को प्राप्त करने में कठिन परिश्रम करना पड़ता है। तीन मूल्यों में शंख होने का अर्थ है व्यक्ति खर्चीला होगा। चार उंगलियों में शंख होने पर ठाटबाट की ओर इशारा कर रहा है।
अलग-अलग उंगलियों में चक्र का अलग महत्व
- जानकारी के अनुसार शंख और चक्र हर व्यक्ति की उंगलियों में नहीं पाए जाते। तो वही किसी किसी व्यक्ति के हाथों में एक से अधिक उंगलियों पर यह चिन्ह मिलते हैं। इनका भी अलग महत्व है।
- हाथ की कनिष्ठा उंगली में बन रहा चक्र का निशान शुभ संकेत देता है। माना जाता है कि व्यक्ति जीवन में धनवान होगा।
- अनामिका उंगली पर बन रहा चक्र का निशान बहुत शुभ नहीं कहा जाता। ऐसे लोगों को भौतिक सुख की प्राप्ति नहीं होती। साथ ही इन्हें मुकाम हाशिल करने के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ता है।
- मध्यमा उंगली में चक्र होने का मतलब है कि व्यक्ति बहुत ही धनवान और धार्मिक प्रवृत्ति का होगा। जीवन में उसे सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
- वही तर्जनी उंगली पर बन रहा चक्र का निशान के महत्वाकांक्षी होने की ओर इशारा करता है। साथ ही ऐसे लोगो धन की कमी नहीं होती।
- अंगूठे पर चक्र का निशान व्यक्ति के प्रभावशाली होने की ओर इशारा करता है। उसे पिता और पूर्वजों का कमाया हुआ धन प्राप्त होता है।