अध्यात्म

अगर आपके हाथ में है यह 2 रेखाएं तो समझ लीजिए अवश्य ही आप बनेंगे धनवान

अगर आपके हाथ में है यह 2 रेखाएं तो समझ लीजिए अवश्य ही आप बनेंगे धनवान
x
हाथ की रेखाएं व्यक्ति के भविष्य का दर्पण कहलाती हैं। केवल हस्त रेखाओं का अध्ययन कर भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

हाथ की रेखाएं व्यक्ति के भविष्य का दर्पण कहलाती हैं। केवल हस्त रेखाओं का अध्ययन कर भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। कोई व्यक्ति जीवन में यह नहीं चाहता कि उसके पास धन दौलत न रहे। साथ ही उसके मन में सदैव यही इच्छा बनी रहती है कि वह जीवन के किस पड़ाव पर मनचाहा धन और सफलता प्राप्त करेगा। वहीं कई लोग तो इसे अंधविश्वास भी मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है अगर आपकी हथेली पर यह दो रेखाएं हैं तो निश्चित तौर पर आप पर्याप्त धन के मालिक बनेंगे।

भाग्य रेखा

कहा गया है कि जिस जातक के हाथ में भाग्य रेखा स्पष्ट और सुदृढ़ होती है तो वह जीवन में एक सफल इंसान बनता है। कहा गया है कि मणिबंधन से निकलकर भाग्य रेखा शनि पर्वत की ओर जाए तो इसे शुभ माना गया है। अगर वह शनि पर्वत पर पहुंचकर भाग्य रेखा गुरु पर्वत की ओर जाकर मिले तो उसे उच्च पद प्राप्त होता है।

मस्तिष्क रेखा

मस्तिष्क रेखा के संबंध में माना गया है कि यह सूर्य रेखा के साथ मस्तिष्क रेखा का होना शुभ होता है। अगर जातक के हाथ में दोनों ही रेखाएं सुदृढ़ और पुष्ट है तो उसे धन दौलत की कभी कमी नहीं होती। वह जीवन में अवश्य ही सफल होता है।

सूर्य रेखा पर त्रिभुज का निशान

सूर्य रेखा पर त्रिभुज का निशान है या फिर शंख या जौ इत्यादि कोई भी निशान है तो उसे शुभ माना गया है। यह जीवन में सफलता मिलने की ओर इशारा करता है।

वहीं इसके विपरीत अगर हथेली पर सूर्य पर्वत स्पष्ट नहीं है या फिर सूर्य रेखा बहुत कमजोर है तो व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है लेकिन देर से।

हस्तरेखा के संबंध में किए गए सारे विचार अवश्य ही फलदाई होते हैं। व्यक्ति के कर्मों और ग्रहों के अनुसार हाथ की रेखाएं बनती बिगड़ती रहती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story