
अगर कर लें यह उपाय तो, व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी होगी तरक्की

व्यक्ति जो भी कार्य करता है उसकी चाहत रहती है कि वह उसमें सफलता अर्जित करें। किन कई बार भाग्य के साथ ना देने से व्यक्ति परेशान हो जाता है। वह दिन रात मेहनत करने के बाद भी सफलता की ऊंचाइयों को नहीं प्राप्त कर पाता। कई बार तो उसे जीवन में परेशानी के सिवा कुछ नहीं मिलता। ऐसे लोगों के लिए हमारे धर्म शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर इन उपायों को अपनाया जाए तो अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी।
स्थापित करें यंत्र
अगर आपको व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है तो व्यापार वृद्धि यंत्र अपने कार्यस्थल पर स्थापित करें। इसे शुक्लपक्ष के रविवार के दिन स्थापित किया जाना चाहिए। ऐसा करने पर अवश्य ही व्यापार मे लाभ प्राप्त होता है।
पीपल के पत्तों का उपाय
व्यापार में सफलता प्राप्त कर के लिए पीपल के 11 पत्तों पर राम-राम लिखकर मंगलवार के दिन हनुमान जी को चढ़ाएं। ऐसा करने पर अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। इस उपाय के संबंध में किसी को जानकारी न दें।
कुछ वास्तु उपाय करें
- कहा गया है कि व्यापार में सफलता के लिए अपने कार्यस्थल के उत्तर दिशा में तोते की फोटो लगाएं। ऐसा करने पर वास्तु दोष समाप्त होता है।
- दुकान या कार्यस्थल में सुबह प्रवेश करते समय दाहिने हाथ के अंगूठे से जमीन का स्पर्श करें और उसे अपने मस्तक पर लगाएं।
- गुरुवार के दिन मी नारायण के मंदिर में जाएं और गुड़ चना का प्रसाद वितरित करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
- व्यापार में वृद्धि के लिए गाय, कुत्ता तथा कौवे को रोटी खिलाना चाहिए।
- कपूर में रोली जलाकर इसकी राख को एक कागज में लपेट कर दुकान के अंदर रखें, ऐसा करने पर धन का लाभ होगा।




