अध्यात्म

शरीर के इस हिस्से में है तिल तो, अवश्य ही आपको मिलेगी दौलत

शरीर के इस हिस्से में है तिल तो, अवश्य ही आपको मिलेगी दौलत
x
शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल होने का अपना अलग महत्व है।

शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल होने का अपना अलग महत्व है। लेकिन जानकारी न होने पर हम समझ ही नहीं पाते आखिर शरीर में पाए तिल क्या संकेत दे रहे हैं। लेकिन आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि शरीर के किस हिस्से में पाए जाने वाला तिल भविष्य के क्या संकेत दे रहा है। आज हम कान के अलग-अलग हिस्सों में पाए जाने वाले तिल के संबंध में विचार करेंगे।

बाएं कान पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि जिन लोगों के बाएं कान पर तिल होता है वह चतुर और समझदार होते हैं। किस से कुछ लेने के बजाय लोगों को कुछ न कुछ देना इन्हें बहुत पसंद होता है। ऐसे लोगों को जिंदा दिल इंसान भी आप कह सकते हैं।

दाहिने कान पर तिल

जिन जातकों के दाहिने कान पर तिल होता है वह बहुत भाग्यशाली बताए गए हैं। लेकिन यह भावुक और गुस्सैल भी होते हैं। यह जीवन में ढेर सारा पैसा कमाते हैं। कई बार इन्हें सफलता देर से अवश्य प्राप्त होती है।

कान के निचले हिस्से में तिल

यदि किसी जातक के कान के निचले हिस्से पर तिल होता है तो वह खर्चीला स्वभाव का बताया गया है। ऐसे लोग आडंबर पर ज्यादा विश्वास करते हैं। दिखावे की जिंदगी इन्हें पसंद होती है।

कान के ऊपरी हिस्से में तिल

जिस व्यक्ति के कान के ऊपरी हिस्से में तेल पाया जाता है उसे कलात्मक बताया गया है। ऐसे लोग संवेदनशील और निडर होते हैं। मानसिक तौर पर इनकी सोचने समझने की क्षमता सुदृढ़ होती है। किसी परिस्थिति पर यह विचलित नहीं होते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story