अध्यात्म

अगर किस्मत का नहीं मिल रहा साथ तो धारण करें यह रत्न, मिलेगी जीवन में तरक्की, ढेर सारा पैसा

अगर किस्मत का नहीं मिल रहा साथ तो धारण करें यह रत्न, मिलेगी जीवन में तरक्की, ढेर सारा पैसा
x
जीवन में पैसा और तरक्की किसे नहीं चाहिए। हर दिन लोग इसी के प्रयास में अपना जीवन खपा रहे हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि ग्रहों के अशुभ प्रभावों की वजह से जीवन में काफी प्रयास करने के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिलती है।

जीवन में पैसा और तरक्की किसे नहीं चाहिए। हर दिन लोग इसी के प्रयास में अपना जीवन खपा रहे हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि ग्रहों के अशुभ प्रभावों की वजह से जीवन में काफी प्रयास करने के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में हमारे रत्नशास्त्री कहते हैं कि अगर रत्न धारण किया जाय तो अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा। आज हम पन्ना रत्न के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

बुध ग्रह को करता है बलिष्ट

ज्योतिषाचार्यों की माने तो पता चलता है कि पन्ना नामक रत्न धारण करने से बुध ग्रह बलिष्ट होता है। बुध ग्रह के बलवान होने से बुद्धि और विद्या प्राप्त करने में मदत मिलती है। व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है। अगर कुंडली में बुध ग्रह की महादशा या फिर अंर्तरदशा चल रही है तो पन्ना रत्न धारण करने से लाभ मिलता है।

छात्रों को धारण करना चाहिए पन्ना

कहा गया है कि छात्र जीवन में पन्ना रत्न धारण करने से लाभ होता है। बच्चों की बुद्धि कुशाग्र होती है। बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है। और वह सफलता भी प्राप्त करते हैं। बच्चों की स्मरण शक्ति तेज होती है। एक बार पढ़ी चीजें याद रहती हैं।

धारण करने की विधि

कहा गया है कि पन्ना रत्न धारण करने से पूर्व उसे धारण करने के नियमों को जानना आवश्यक हेता है। कहा गया है कि इस रत्न को बुधवार के दिन धारण करना चाहिए। इसे आश्लेषा, पूर्वाफाल्गुनी, रेवती या फिर पुष्य नक्षत्र में धारण करने पर पूर्ण फल प्राप्त होता है।

पन्ना रत्न धारण करते समय कंडली में बुध ग्रह के बारे में जानकारी अवश्य ले लेनी चाहिए। क्योकि कहा गया है कि रत्न हमे जितना लाभ पहुंचाते हैं उतना ही हमें हानि भी पहुंचा सकते हैं।

और भी हैं कई फायदे

कहा गया है कि पन्ना रत्न धारण करने से रोगों से छुटकार मिलता है। तथा कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। पन्ना के प्रभाव से जीवन में जबरदस्त सफलता मिलती है। चाहे वह गृहस्थ जीवन हो या फिर कार्यक्षेत्र।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story