अध्यात्म

अचानक से शरीर पर गिरे छिपकली तो समझें संकेत, होने वाला है कुछ बड़ा परिवर्तन, जानें

Vastu Shastra
x
Vastu Shastra: घर की दीवारों पर सरपट दौड़ने वाली छिपकली कई बार हमारे ऊपर गिर जाती है।

Sharir Par Chipkali Ka Girna Vastu Shastra: घर की दीवारों पर सरपट दौड़ने वाली छिपकली कई बार हमारे ऊपर गिर जाती है। लेकिन छिपकली के शरीर पर गिरने का वास्तुशास्त्र में कुछ अलग ही विचार किया जाता है। शरीर के अलग-अलग हिस्से पर छिपकली के गिरने का अलग महत्व होता है। इसके कई बार शुभ तो कई बार अशुभ परिणाम भी देखने को मिलते हैं। आज हम इस पर विचार करेंगे।

छिपकली की आवाज

कहा गया है कि अगर आप कहीं घर से बाहर जा रहे हैं और छिपकली की आवाज उत्तर या फिर पूर्व दिशा से आ रही है तो यह शुभ है। जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही कहा गया है कि धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे।

अगर छिपकली तीसरे एवं चौथे प्रहर में पूर्व दिशा की ओर से आवाज करे तो शगुन शास्त्री से शुभ संकेत मानता है। माना गया है कि धन की प्राप्ति अवश्य होगी। व्यापार में फायदे का संकेत भी है।

अलग-अलग अंगों पर गिरने का है अलग मतलब

  • अगर दीवार पर चलने वाली छिपकली आपके नाक पर गिरे तो यह भाग्योदय का संकेत माना गया है।
  • अगर छिपकली कान पर गिरे तो यह भी शुभ घटना है।
  • अगर किसी पुरुष के दाएं कान पर छिपकली गिरती है तो आभूषण प्राप्त होगा।
  • अगर किसी पुरुष के बाएं कान पर गिरे तो आयु में वृद्धि होगी।
  • पेट पर छिपकली गिरने का मतलब है व्यक्ति को आभूषण प्राप्त होंगे।
  • कहा गया है कि अगर गर्दन पर छिपकली गिरे तो यश वैभव की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • दाहिने हाथ पर छिपकली गिरना शुभ माना गया है। बहुत जल्दी धन लाभ हो सकता है।
  • अगर बाएं कंधे पर छिपकली गिरे तो मतलब शत्रु बढ़ने वाले हैं।

यह देते हैं अशुभ संकेत

  • छिपकली बाएं पैर के तलवे पर गिरे तो मतलब है कि इंसान को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
  • माथे पर भौहों के बीच छिपकली गिरे तो पैसों की हानि होगी। बाएं हाथ पर छिपकली का गिरना अशुभ माना गया है। इससे संपत्ति में नुकसान होता है।
  • दाढ़ी पर छिपकली का गिरना अशुभ है। बताते हैं कि कोई भी बड़ी घटना हो सकती है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story