अध्यात्म

स्वप्न शास्त्र: सोते समय दिख जाए कोई सुंदर महिला तो समझ लें बदलने वाली है आपकी किस्मत!

Swapna Shastra In Hindi
x
Swapna Shashtra In Hindi: रात को सोते समय सभी को सपने आते है। लेकिन सपने क्यों आते है। इनका हमारे जीवन से क्या सम्बंध है।

Swapna Shashtra In Hindi: रात को सोते समय सभी को सपने आते है। लेकिन सपने क्यों आते है। इनका हमारे जीवन से क्या सम्बंध है। क्या कभी आपने इस विषय पर विचार किया है। अगर नही विचार किया है तो अब विचार करना शुरू कर दीजिए। क्योकि हम आपकी इस सोच-विचार को एक सार्थक दिशा देने वाले है। कहने का मतलब यह है कि सपने भी हमें कुछ न कुछ बताने का प्रयास करते है। आज हम सपने में महिलाओं के दिखने के परिणाम के सम्बंध में चर्चा करेंगे।

कहा गया है कि अगर सपने में आप किसी महिला से बात कर रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद शाबित होने वाला है। कहा गया है कि ऐसे व्यक्ति को समाज में जल्दी ही मान सम्मान मिलने वाला है।

परी या सुंदर महिला को देखना

Raat Mei Sapne Mei Ladki Dekhna: कहा गया है कि अगर सपने में आप किसी परी या सुंदर रूपवान महिला को देख रहे हैं तो इसका मतलब होता है कि आपके घर से कलह-कलेश समाप्त होने वाला है। घर में सुख शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आपको जीवन में बहुत जल्दी तरक्की मिलेगी।

गहने से लदी सुंदर महिला

कहा गया है कि अगर सपने में आप किसी गहने से लदी सुंदर महिला को देख रहे हैं तो अपको प्रसन्न हो जाना चाहिए। इस सपने का अर्थ है कि आपका रूका हुआ कार्य बहुत जल्दी पूरा होगा। आपको मन चाही सफलता मिलेगी।

वृद्ध महिला को देखना

कहा गया है कि अगर आप सपने में किसी वृद्ध महिला को देखते हैं तो यह आपके लिए सबसे शुभ परिणाम देने वाला संकेत है। कहा गया है कि आपको बहुत जल्दी ही धन प्राप्त होगा। साथ में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी।

नोट- समाचार में दी गई जानकारी की रीवा रियासत पुष्टि नहीं करता। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है।

Next Story