अध्यात्म

अगर आपके घर में लाल और काली चींटी निकलती है तो ये खबर पढ़ हिल जाएंगे आप

अगर आपके घर में लाल और काली चींटी निकलती है तो ये खबर पढ़ हिल जाएंगे आप
x
ज्योतिष शास्त्र चीटियों के निकलने को विशेष घटना मानी जाती है।

Ghar me Cheetiyan Ka Niklne Ka Sanket: ज्योतिष शास्त्र चीटियों के निकलने को विशेष घटना मानी जाती है। चीटियों का निकलना कई तरह के संकेत देता है। लेकिन चीटियों के निकलने की स्थिति, चीटियों का रंग तथा चीटियों की संख्या पर विचार कर कई मामलों के संबंध में जाना जा सकता है।

नुकसान होने की संभावना

कहा गया है कि जब नुकसान होने की संभावना होती है तो लाल चीटियां समूह में निकलती हैं। ऐसे में माना जाता है कि कोई बड़ा नुकसान होगा। वहीं अगर काली चीटियां समूह के साथ निकले तो सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

आर्थिक स्थिति अच्छी

कहा गया है कि अगर चीटियां चावल के बर्तन से निकल रही है तो यह शुभ संकेत है। माना जाता है कि धन संपत्ति में वृद्धि होगी।

स्वर्ण आभूषण में होगी वृद्धि

अगर स्वर्ण रखे हुए स्थान से या फिर छत से चीटियां निकले तो इसे धन-संपत्ति तथा स्वर्ण में वृद्धि होना बताया गया है।

होता है वाद-विवाद

लाल चीटियों का निकलना शुभ नहीं माना जाता है। लाल चीटियां घर में निकल रही हैं तो माना जाता है भविष्य में वाद-विवाद और उलझन की स्थिति निर्मित हो सकती है। वही बताया कि अगर लाल चीटियां मुंह में अंडा लेकर निकल रही है तो यह शुभ संकेत है।

करें यह उपाय

कहा गया है कि अगर घर में लगातार लाल चीटियां निकल रही है तो इनके दुष्प्रभाव को रोकने के लिए आटे में शक्कर मिलाकर देना चाहिए।

अगर घर में काली चींटी एक साथ बहुत ज्यादा निकल रही है तो यह भी शुभ संकेत नहीं है। इन्हें घर से बाहर करने का प्रयास करना चाहिए।

साथ में बताया गया है कि शनि स्त्रोत का पाठ और माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story