अध्यात्म

अगर आपके घर में कबूतर ने बना लिया है घोंसला तो बिन देर किए फटाफट पढ़े ये खबर, नहीं तो हो जाएगी आपकी जिंदगी तबाह

Pigeons Coming To Your House
x

Pigeons Coming To Your House

Pigeons Coming To Your House: कबूतर का घर में आना और घोसला बनाना शुभ है या अशुभ? आज इस लेख में जान लेते है.

Kabootar Ne Ghar Me Bana Liya Ghoshla To Shubh Hota Ya Ashubh: कबूतर को प्रेम और शांति का दूत माना गया है। वही वैदिक दृष्टिकोण से कबूतर को माता लक्ष्मी का भक्त और वाहक माना गया है। जिस घर में कबूतर का आना जाना है वहां माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। कई बार यह भी कहा गया है कि कबूतर का घर में बालकनी में घोंसला बनाना परेशानी आने के संकेत है। कबूतर का घर में आने पर दाना और पानी अवश्य देना चाहिए। इससे सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Ghar Mein Kabootar Shubh Ya Ashubh

नकारात्मकता होती है दूर

कबूतर के संबंध में कहा गया है कि जिस घर में कबूतर का आना जाना होता है वहां नकारात्मकता दूर रहती है। घर के लोगों में आपसी प्रेम भाव बढ़ता है। कबूतर के आने को बहुत सुख बताया गया है।

कबूतर के संबंध में यह तो सत्य है कि उसका आना शुभ है। लेकिन कबूतर के आने के बाद उसकी गंदगी को अवश्य साफ करते हैं। ज्यादा देर तक कबूतर की गंदगी पड़े रहने से राहु ग्रह की नकारात्मकता घर में सक्रिय होने लगती है।

कई ग्रह होते हैं मजबूत

कबूतर के घर में आने और उसे दाना पानी देने से बृहस्पति और बुध ग्रह को मजबूती मिलती है। साथ ही बताया गया है कि कबूतर को दाना खिलाने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

बताया गया है कि कबूतर को दाना खिलाने और पानी पिलाने से चंद्रमा ग्रह मजबूत होता है। अगर किसी की कुंडली में चंद्रमा ग्रह कमजोर है तो कबूतर को दाना अवश्य खिलाएं।

कहते हैं कबूतर उसी घर में जाता है जहां पर शांति होती है। जिस घर में कलह क्लेश रहता है वहां कबूतर नहीं आते। आमतौर पर ही देखा गया है कबूतर खंडहरों जैसे स्थानों में निवास करते हैं।

कहा गया है कि अगर किसी के वैवाहिक जीवन में अस्थिरता चल रही है तो उसे कबूतर को दाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से प्रेम में वृद्धि होती है। पति पत्नी और पारिवारिक कलह क्लेश भी दूर होता है।

कहां खिलाए दाना

कहा गया है कि कबूतर के घर में आने पर उसे दाना अवश्य खिलाएं। लेकिन इसके लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि कबूतर को दाना छत पर खिलाने के बजाय आंगन में खिलाना बहुत शुभ माना गया है। आंगन में दाना खिलाने से और राहु ग्रह का दोष समाप्त होता है।

घर में कबूतर का प्रजनन करना नकारात्मक

कहा गया है कि कबूतरों का घर में आना जाना जब शुरू हो जाता है तो वह कई बार घोंसला बनाकर रहते हैं। ऐसे में कबूतर प्रजनन करते हैं। उनके इस प्रजनन की क्रिया से घर में नकारात्मकता आती है। इसीलिए कहा गया है कि कबूतर का सुबह लेकिन घोंसला बनाकर रहना उत्तम नहीं है।

Next Story