अध्यात्म

व्यक्ति को अगर मिले घर के 2 सच्चे लोगों का साथ तो दुख और कष्ट रहते हैं कोसों दूर

व्यक्ति को अगर मिले घर के 2 सच्चे लोगों का साथ तो दुख और कष्ट रहते हैं कोसों दूर
x
जीवन में तरक्की करनी है तो साथ तथा सहयोग की आवश्यकता होती है। अगर यह साथ घर के लोगों से प्राप्त हो जाय तो जीवन में कभी भी दुख और कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता।

जीवन में तरक्की करनी है तो साथ तथा सहयोग की आवश्यकता होती है। अगर यह साथ घर के लोगों से प्राप्त हो जाय तो जीवन में कभी भी दुख और कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता। केवल सफलता ही सफलता प्राप्त होती है। वैसे हर कोई जीवन में सफलता पाना चाहता है। उसके लिए प्रयास भी करता है। लेकिन सच्चा साथ और सहयोग न मिलने से वह पीछे रह जाते हैं। यह बाते आचार्य चाणक्य ने कही हैं। साथ ही आचार्य ने उन दो लेगों के सम्बंध में भी बताया है जिनका सच्चा साथ सभी दुखों से छुटकारा दिला सकता है।

किससे मिलता है सच्चा सुख

आधुनिक समय में लोगों का कहना है कि जीवन में सिर्फ पैसे से सच्चा सुख प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन आचार्य चाणक्य का कहना है कि पैसे से केवल भौतिक सुख प्राप्त किये जा सकते हैं। आचार्य कहते हैं कि ढेर सारा पैसा होने के बाद भी लोगो के सच्चा सुख नहीं प्राप्त होता। इसके लिए घर के मात्र दो लोगों का साथ चाहिए होता है।

समझदार पत्नी

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर समझदार पत्नी का साथ किसी पुरुष को प्राप्त हो जाता है तो उसे जीवन में सफलता मिलती है। आप ने कहावतों मे भी सुना होगा कि पति की सफलता में पत्नी का साथ होता है। इस बात को आचार्य की बातें भी पुष्ट करती हैं। समझदार पत्नी का साथ बहुत भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होता है।

योग्य संतान

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर जीवन में योग्य पत्नी का साथ मिल गया तो आधा जीवन संवर जाता है। लेकिन योग्य संतान पूरे जीवन को संवार देता है। आचार्य कहते हैं कि योग्य संतान आज्ञाकारी होने चाहिए। ऐसे में पिता अपने आप ही सभी सुख प्राप्त कर लेता। घर का माहौल घर के लोगों को उन्नति की ओर ले जाता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story