अध्यात्म

अगर आपके घर में जमीन पर रेंगते हुए दिखे छिपकली तो समझ जाइए कि होने वाला है कुछ ऐसा

अगर आपके घर में जमीन पर रेंगते हुए दिखे छिपकली तो समझ जाइए कि होने वाला है कुछ ऐसा
x
आमतौर पर छिपकली दीवार पर चलती हुए दिखाई देती हैं। लेकिन छिपकली अगर जमीन पर रेंगते हुए दिखाई दे तो शकुन शास्त्र में इसका अपना अलग महत्व बताया गया है।

आमतौर पर छिपकली दीवार पर चलती हुए दिखाई देती हैं। लेकिन छिपकली अगर जमीन पर रेंगते हुए दिखाई दे तो शकुन शास्त्र में इसका अपना अलग महत्व बताया गया है। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि दीवार पर चलने वाली छिपकली किसी न किसी संकेत देने के लिए जमीन पर गिरती है। आप भी इस बात पर विश्वास कर सकते हैं कि जिस छिपकली को दीवार पर चढ़ने का पूरा अभ्यास है वह कैसे जमीन पर गिर सकती है। इसमें अवश्य ही कोई न कोई राज छिपा हुआ है। आज हम छिपकली के इन संबंध में जानकारी देंगे।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

  • शकुन शास्त्र के मुताबिक कहा गया है कि अगर छिपकली दीवार से गिरकर पर चलना शुरू कर दे और कुछ दूर जाकर पुनः दीवार पर चढ़ जाए तो यह शुभ संकेत है। माना जाता है कि छिपकली आर्थिक स्थिति मजबूत होने की ओर इशारा कर रही है। ऐसे में व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिए।
  • वहीं शकुन शास्त्र में यह भी कहा गया है कि पुरुषों के दाहिने अंग पर तथा स्त्रियों के बाएं अंग पर छिपकली का गिरना , चढ़ाना शुभ होता है।
  • कहा गया है कि छिपकली अगर नीचे से ऊपर की ओर चल रही है तो यह शुभ संकेत है। माना जाता है कि छिपकली आपके प्रगति की ओर इशारा कर रही है।
  • अगर छिपकली ऊपर से नीचे की ओर आ रही है। यह दृश्य आपको बार-बार देखने को मिल रहा है तो समझ ले के अवश्य ही कुछ अशुभ घटना होने वाली है।
  • अगर आप किराए के घर में प्रवेश कर रहे हैं और मरी हुई छिपकली आपको प्रवेश करते ही दिख जाए तो इसे अशुभ माना गया है।
  • अगर लेटे हुए व्यक्ति के पेट पर छिपकली गिरे तो यह भविष्य में परेशानी की ओर इशारा माना गया है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story