अध्यात्म

अगर शरीर पर गिरे छिपकली, जाने क्या है इसका मतलब

अगर शरीर पर गिरे छिपकली, जाने क्या है इसका मतलब
x
कई बार घर के दीवारों पर दौड़ने वाली छिपकली अनायास ही गिरी पड़ती है। यहां तक की वहां हमारे शरीर पर भी गिर जाती है।

कई बार घर के दीवारों पर दौड़ने वाली छिपकली अनायास ही गिरी पड़ती है। यहां तक की वहां हमारे शरीर पर भी गिर जाती है। ऐसे में हमारे शास्त्र में छिपकली के गिरने पर शुभ अशुभ विचार किया जाता है। क्योंकि सगुन शास्त्र में बताया गया है कि छिपकली का गिरना शुभ और अशुभ दोनों होता है। महत्वपूर्ण होता है कि वह शरीर के किस अंग पर गिरी है। आइए जाने शरीर के किस अंग पर छिपकली के गिरने से क्या प्रभाव पड़ता है।

छिपकली के सम्बंध में शुभ-अशुभ संकेत

  1. कहा गया है कि अगर छिपकली दीवाल पर लड़ते हुए दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए कि किसी न किसी परिवार या मित्र के लोगों से झगड़ा हो सकता है। यह भी मान जाता है कि किसी प्रियजन विवाद हो आएगा।
  2. अगर भोजन करते समय छिपकली की आवाज सुनाई दे तो समझ लेना चाहिए कि अवश्य ही कोई न कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होने वाली है।
  3. छिपकली लड़ते हुए या सरल तरीके से आपके माथे पर गिर जाए तो यह शुभ संकेत है। माना जाता है कि बहुत जल्दी आपको संपत्ति प्राप्त होगी।
  4. वहीं अगर छिपकली बालों पर गिरे तो बहुत बड़े अनिष्ट की ओर इशारा है। माना जाता है कि गिरने वाले व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
  5. अगर छिपकली गर्दन पर गिरे तो मान सम्मान में वृद्धि होगी।
  6. गाल पर छिपकली का गिरना किसी पुराने मित्र से मुलाकात का संयोग बनने वाला है।
  7. सीधे नाक पर छिपकली गिरती है और भाग जाती है तो समझ ले कि आपका बहुत जल्द भाग्योदय होने वाला है।
  8. दाएं पैर या उसकी एनी पर छिपकली गिरने से यात्रा के संयोग बनते हैं। अगर बाएं पैर पर छिपकली गिरे तो कलह होने का अंदेशा है।
  9. दाहिने हाथ पर छिपकली गिरने से धन लाभ होता है। बाएं हाथ पर छिपकली गिरने से संपत्ति का नुकसान बताया गया है।
  10. दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने से पुराने किसी मामले पर विजय प्राप्त होने का संकेत है। प्रीत अगर बाएं कंधे पर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story