अध्यात्म

जिन पतियों की पत्नियों में होते ऐसे गुण, वो होते है बहुत भाग्यशाली, जिंदगी में मिलती है हर चीज़

जिन पतियों की पत्नियों में होते ऐसे गुण, वो होते है बहुत भाग्यशाली, जिंदगी में मिलती है हर चीज़
x
पति पत्नी का संबंध अटूट और सात जन्मों का बंधन कहलाता है। यह साइकिल के दो पहिए के समान है अगर एक पहिया भी गड़बड़ हो जाए तो एक पहिए के बल पर साइकिल नहीं चलाई जा सकती।

पति पत्नी का संबंध अटूट और सात जन्मों का बंधन कहलाता है। यह साइकिल के दो पहिए के समान है अगर एक पहिया भी गड़बड़ हो जाए तो एक पहिए के बल पर साइकिल नहीं चलाई जा सकती। न ही मंजिल पाया जा सकता है। आचार्य चाणक्य भी पति पत्नी के संबंध में कई सारी बातें अपनी नीतियों के द्वारा बताई है। आचार्य चाणक्य की नीति आज भी प्रासंगिक है। आचार्य के द्वारा कही गई बातें सौ फ़ीसदी सत्य साबित हो रही है। आचार्य ने कहा है कि वह पुरुष बहुत भाग्यशाली होते हैं जिनकी पत्नियों में 4 तरह के गुण होते हैं। आइए जाने कौन से हैं वह 4 गुण।

शिक्षा और संस्कार

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर पत्नी शिक्षित और संस्कारी है तो वह अपने ज्ञान और संस्कार से पूरे घर को समेट कर रखती है। साथ ही अच्छे आचरण करते हुए बच्चों को संस्कार देती है। घर में सदैव खुशहाली रहती है। साथ ही वह संस्कारवान महिला समाज में खूब प्रतिष्ठा प्राप्त करती हैं।

बचत करने वाली

बचत का अर्थ कंजूसी नहीं है। बचत का अर्थ है अपनी सामर्थ्य के अनुसार खर्च और बचत में तालमेल बनाना। आमदनी का कुछ हिस्सा भविष्य के लिए बचा लेना ही बचत कहलाता है। जिन स्त्रियों में बचत करने का गुण होता है उसके परिवार पर कभी भी संकट नहीं आते। क्योंकि मुश्किल दौर में बचत ही सबसे बड़ा सहयोगी होता है।

विनम्र और व्यवहार कुशल

जिन महिलाओं में विनम्रता होती है वह सदैव सम्मान प्राप्त करती हैं। स्त्रियों का विनम्र होना अत्यंत आवश्यक है। क्योंके विनम्रता उनका श्रंगार कहलाता है। साथ ही महिलाओं को व्यवहार कुशल होना चाहिए। निनमृता और व्यवहार कुशलता एक ऐसा अचूक कार्य है जो किसी का भी दिल जीत सकता है। इस गुण से संपन्न पत्नी अपने पति के घर को खुशियों से भर देती हैं।

धैर्यशील

महिलाओं में धैर्य का होना अत्यंत आवश्यक है। लेकिन आज की चकाचौंध भरी जिंदगी में महिलाएं अपना धैर्य तुरंत खो देती हैं। जिन महिलाओं में धैर्य होता है वह मुश्किल वक्त में अपने पति के साथ खड़े होकर उसकी हिम्मत बढ़ाती हैं और मुश्किल का दौर बीत जाता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story