अध्यात्म

अयोध्या में भारी भीड़: रामलला के दर्शन के लिए उमड़ पड़े भक्त, रैपिड एक्शन फोर्स ने संभाला मोर्चा

Aaryan Puneet Dwivedi
23 Jan 2024 12:54 PM IST
Huge crowd in Ayodhya
x

Massive Crowd in Ayodhya

प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन यानी आज 23 जनवरी से अयोध्या में राम मंदिर के कपाट आमजनों के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। दूसरे दिन अयोध्या में भारी भीड़ है।

प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन यानी आज 23 जनवरी से अयोध्या में राम मंदिर के कपाट आमजनों के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। दूसरे दिन अयोध्या में भारी भीड़ है। रामलला के दर्शन के लिए कई राज्यों से भक्त अयोध्या पहुंचे हुए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला। अब दर्शनार्थियों को छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा जा रहा है।

रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में मौजूद है। इधर अयोध्या की हर गली मोहल्ले में सिर्फ राम भक्त ही दिखाई दे रहें हैं। भीड़ को नियंत्रित कर पाने में शुरुआत में प्रशासन बेबस नजर आया। इसके बाद रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाल लिया है।

सोमवार 22 जनवरी को रामलला के दिव्य प्राण प्रतिष्ठा में पीएम नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन राव भागवत, उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यजमान बने हुए थे। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का कार्यक्रम लगभग 45 मिनट तक चला।

रामनगरी में देश के कई राज्यों से लोग दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं। उत्तरप्रदेश के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।

आज-कल दर्शन नहीं कर पाएगे श्रद्धालु: सत्येंद्र दास

श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद गर्भगृह एक दिव्य रूप में दिखाई पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि जब त्रेतायुग में भगवान राम विराजमान हुए थे, जिस तरह की उस समय व्यवस्था थी, वो बहुत आनंदित करने वाला था। त्रेतायुग की झलक इस समय भी देखने को मिल रही है। अयोध्या में भक्तों का समूह उमड़ पड़ा है। जय श्री राम के लग रहे नारे त्रेतायुग की अयोध्या की याद दिला रहे हैं। जितने लोग पहले दिन दर्शन की चाह लिए हुए हैं, सभी लोग आज दर्शन नहीं कर पाएंगे। कल भी, दो-चार दिन ऐसा ही चलेगा, क्योंकि भारी भीड़ है। मंदिर विलक्षण है, अयोध्या राममय हो गई है।

मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो शेयर किया। पीएम ने लिखा- हमने कल (22 जनवरी) को अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले सालों तक हमारी यादों में अंकित रहेगा।

देश भर में जश्न

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। सभी मंदिरों को सजाया गया था। भंडारे का आयोजन हुआ। रैलियाँ निकाली गई। जय श्रीराम के नारों की गूंज आसमान तक पहुँच रही थी। इसके बाद शाम को दीवाली मनाई गई। पटाखे फोड़े गए। ऐसा जश्न पूरी दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा था।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story