अध्यात्म

House Painting Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दीवारों में इन रंगो से आती है समृद्धि

House Painting Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दीवारों में इन रंगो से आती है समृद्धि
x
Vastu Tips For House Painting: घर की दीवारों का रंग घर में सही ऊर्जा के प्रवाह के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं।

Vastu Tips For House Painting: घर कितना भी बढ़ियां क्यों न हो लेकिन जब तक घर की दीवारों में सुन्दर पेण्ट (House Wall Paint) न किया जाये तब तक उसकी खूबसूरती नहीं आती है। और ये रंग घर में सही ऊर्जा के प्रवाह के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं। घर की रंगाई और पुताई के लिए भी वास्तु शास्त्र में कई नियम हैं (Vastu Shatra Rule For House Painting) जो की घर की समृद्धि के लिए उत्तरदायी होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बताये गए नियमों (Vastu Shastra Niyam) के अनुसार पुताई करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है। तो आइये जानते हैं की वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में कौन से रंग का इस्तेमाल पुताई में करना चाहिए ;

Vastu Shatra Rule For House Painting:

दक्षिण-पूर्व दिशा में

घर के दक्षिण-पूर्व दिशा अग्नि से सम्बंधित होती है अतः इस दिशा की दीवारों पर पीला, केसरिया, या गुलाबी व अग्नि से जुड़ें रंगो से पेंट करवाना शुभ माना गया है।

पश्चिम दिशा में

घर के पश्चिम दिशा में पेण्ट करने के लिए हलके नीले या आसमानी रंग का प्रयोग करना चाहिए। गाढ़े नीले रंग के प्रयोग से बचें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

उत्तर दिशा में

उत्तर दिशा को जल से सम्बंधित माना गया है वास्तु के अनुसार इस दिशा की दीवारों में हरे या फिर पिस्ता कलर का पेण्ट करवाना चाहिए ऐसा करने से घर में माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। और घर में धन-धान्य बना रहता है।

बेडरूम में

घर के बेडरूम में पेण्ट के लिए हमेशा गुलाबी या आसमानी नीले रंग का प्रयोग करें ऐसा करने से घर में रौनक बनी रहती है।

घर के मंदिर में

घर के मंदिर की दीवारों में पेण्ट के लिए हमेशा हल्के पीले, सफ़ेद व आसमानी रंग का प्रयोग करना चाहिए।

घर की छत के लिए

वास्तु शास्त्र में घर की छतों को पेण्ट करने के लिए सफ़ेद रंग को उत्तम बताया गया है।

Next Story