अध्यात्म

Horseshoe Benefits: घर के द्वार में लगाएं घोड़े की नाल फिर होगी पैसो की बारिश, बुरी शक्ति हो जाएगी नष्ट

Horseshoe Benefits: घर के द्वार में लगाएं घोड़े की नाल फिर होगी पैसो की बारिश, बुरी शक्ति हो जाएगी नष्ट
x
Horseshoe Benefits: घर के द्वार में लगाएं घोड़े की नाल फिर होगी पैसो की बारिश, बुरी शक्ति हो जाएगी नष्ट! Put horseshoe in the door of the house, it will rain money again, evil power will be destroyed

Horseshoe Benefits: अगर आप चाहते हैं की आपकी सारी समस्याएं समाप्त हो जाए। घर में सिर्फ सुख और शांति का वास हो। ऐसे में आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर एक चीज लगानी होगी। कहा जाता है कि इस चीज को लगा लेने के बाद व्यक्ति के जीवन की सारी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं साथ ही उसे खूब पैसा प्राप्त होता है। हम बताना चाहते हैं कि आप अपने घर में मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगा दें। आइए जाने घोड़े के नाल के संबंध में।

क्या है घोड़े की नाल

घोड़े के पैर के नीचे यू आकार के लोहे का एक टुकड़ा लगा होता है। यह घोड़े के पैरों की सुरक्षा के लिए लगा होता है। नाल लगा होने से घोड़ा काफी समय तक चलता रहता है और उसके पैर के खुर घिसते नहीं है। वास्तु शास्त्र में इस नाल को बहुत ही उपयोगी बताया गया है। कुछ घिस जाने के बाद जब नाल बेकार हो जाती है तो उसे निकाल दिया जाता है। यही नाल हमारे घर में लगाने के काम आती है।

नाल लगाने का नियम

घोड़े की नाल मुख्य द्वार या फिर लिविंग रूम के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरक्कत आती है। जिस घर के मुख्य द्वार पर नाल लगी होती है उस घर पर किसी की बुरी दृष्टि नहीं होती। वही बताया गया है कि इससे शनि देव का प्रकोप भी कम होता है।

और भी होते हैं कई फायदे

नाल रखने के और भी कई फायदे बताए गए हैं। कहा गया है कि अगर घोड़े के नाल को काले कपड़े में लपेटकर अनाज रखने के स्थान पर रख दिया जाए तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। उस घर में संपन्नता सदैव बनी रहती है।

बताया गया है कि अगर नाल को काले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दिया जाए तो धन में वृद्धि होती है।

यह नाल होती है उत्तम

आमतौर पर सभी घोड़ों के पैरों में नाल लगी होती है। नाल लगाना इसलिए आवश्यक होता है कि इससे घोड़े को चलने में दिक्कत नहीं होती। नाल लगे होने से उसके खुर की सुरक्षा होती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि घोड़ा दौड़ता रहता है और उसके पैर की नाल निकल जाती है। अगर वह अपने आप निकली हुई नाल मिल जाए तो उसे सर्वश्रेष्ठ नाल होती है।

काले घोड़े की नाल

सर्वश्रेष्ठ नाल काले घोड़े की नाल को कहा गया है। पूरा काले रंग का घोड़ा अगर उसके पैर की नाल अपने आप निकल जाए। और उस नाल को रख लिया जाए तो वह सर्वश्रेष्ठ नाल कहलाती है। लेकिन ऐसी नाल बहुत कम मिलती है।

नाल रखने के फायदे

  • नाल रखने के कई फायदे बताए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि नाल रखने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  • जिस घर में नाल रखा होता है उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। धन में सदैव बढ़ोतरी होती है।
  • बताया गया है कि जिस घर में नाल होता है वहां बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाते। बुरी शक्तियां घर से दूर रहती हैं।
  • घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही दुश्मनों से छुटकारा मिल जाता है।
  • बड़ा फायदा यह बताया गया है कि घर में नाल रखने से पारिवारिक क्लेश नहीं होता। सभी आपस में प्रेम भाव बनाकर रहते हैं।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। समाचार लिखने के लिए मान्यताओं एवं जानकारियों को एकत्र किया गया है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी कार्य को पूर्ण लाभ लेने के लिए किसी विशेषज्ञ व्यक्ति से जानकारी ले।

Next Story