Horseshoe Benefits: वास्तु शास्त्र के साथ ही अन्य कई वैदिक पुस्तकों में घोड़े की नाल के संबंध में विशेष जानकारी दी गई है। इन्हीं जानकारियों के आधार पर बताया गया है कि हमें घर के किस दिशा में घोड़े की नाल लटकाने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इस उपय को विधि विधान के साथ करना चाहिए। धर्म शास्त्रों के अनुसार हर कार्य में विधियों का बड़ा महत्व है। जैसे कि किसी मशीन में अगर उल्टा नट लगाया जाए तो क्या वह काम करेगा। अगर मशीनों में ऐसा नहीं हो सकता तो फिर वैदिक रीति-रिवाजों में उल्टी क्रिया करने पर सही लाभ कैसे प्राप्त हो सकता है। आइए जानें घोड़े की नाल लगाने का नियम।
सुख शांति चाहिए तो
अक्सर देखा गया है कि घर में सुख शांति और आर्थिक संपन्नता के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। इन उपायों में से एक उपाय यह भी है कि हमें अपने घर में घोड़े की नाल लगाने चाहिए। क्योंकि घोड़े की नाल के संबंध में बताया गया है कि इसे लगाने से घर में सुख शांति आती है। साथी ही धन की कमी नहीं होती। लेकिन उसमें वीधियो का बड़ा ध्यान रखना होता है।
क्या है विधि
बताया गया है कि घोड़े की नाल घर में लगाने के लिए विशेष विधि का उपयोग करना होता है। सबसे पहले घोड़े की नाल को लाएं और उसे गंगाजल से धोए। इसके पश्चात इसे सूर्य की रोशनी में रखकर सुखाएं। घोड़े की नाल सूख जाए तो इसे माता लक्ष्मी के मंदिर में ले जाकर रख दें। इसकी विधि विधान से हल्दी, चंदन, कुमकुम लगाकर पूजा करें। माता लक्ष्मी की आरती करें इसके पश्चात इसे घर लेकर आ जाए।
इस दिशा में लगाएं नाल
घोड़े की नाल घर में लगाने के सम्बंध में बताया गया है कि हमें काले रंग के धागे में बांधकर घर के पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। यह दिशा सबसे उपयुक्त और प्रभावी है। ऐसा करने से घर में आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है। साथ ही घर में सुख शांति का वातावरण बना रहता है।