मेष : ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
बृष : अधिक जल का दुरुपयोग न करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राहु मंगल की युति क्रोध में वृद्धि कर सकती है। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।
मिथुन : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रंगों के त्योहार में मस्ती आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
कर्क : पारिवारिक सुख मिलेगा। मादक वस्तुओं का प्रयोग न करें। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। खाने-पीने में सावधानी रखें।
सिंह : रंगों का प्रयोग त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। सावधानी बरतना जरूरी है। अधिक समय घर पर ही रहें। पारिवारिक सुख का अवसर प्राप्त करें।
कन्या : जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। खान-पान में सावधानी बरतें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।
तुला : भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ के तनाव मिल सकते हैं, यद्यपि पिता या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव मिल सकता है। सतर्क रहें।
वृश्चिक : पारिवारिक उत्सव में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उग्रता पर नियंत्रण रखें।
धनु : मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। उपहार या समान में वृद्धि होगी। प्रियजन से भेंट होगी। पारिवारिक दायित्व को पूर्ति होगी।
मकर : दांपत्य सुख भरपूर मिलेगा। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। मैत्री संबंध मधुर होंगे।
कुंभ : मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। उत्तम भोजन मिलेगा, आनंद आएगा।
मीन : संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी। खाने-पीने में सावधानी रखें।