अध्यात्म

Holika Dahan Ke Rakh Ka Upay: होलिका की राख रखते ही होते है चमत्कार, दूर होती है आर्थिक समस्या, बन जाएंगे मालामाल, होंगे सबसे बाहुबली

Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat
x
Holika Dahan Ke Rakh Ke Upay: हिंदू समाज में होली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार को मनाने के लिए इंतजार करते हैं।

Holika Ki Rakh Ke Upay / होलिका की राख के उपाय / holika dahan ki rakh ke totke: हिंदू समाज में होली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार को मनाने के लिए इंतजार करते हैं। जैसे ही होली का त्यौहार नजदीक आता है घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। घर की सफाई तो वही मीठे मीठे पकवानो को बनाने की लिस्ट तैयार होने लगती है। बड़ी खुशी के साथ लोग होलिका दहन में शामिल होते हैं। होलिका की राख को टोटका अगर किया जाय तो कई तरह की समस्या से मुक्ति मिल जाती है। कहा तो यहां तक जाता है कि इस राख से आर्थिक समस्या को दूर भगाया जा सकता है।

बहुत उपयोगी है राख

होलिका दहन के बाद स्थल पर बची हुई राख बहुत काम की होती है। लेकिन इसके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है। आज हम एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जो होलिका की राख के साथ किया जाए तो जीवन की कई तरह की समस्याएं दूर हो जाएंगी। साथ ही इस होलिका की राख में व्यक्ति के आर्थिक समस्याओं को दूर करने की क्षमता होती है। आइए जाने कौन से हैं वह उपाय।

आर्थिक समस्या हल करने

अगर आप आर्थिक समस्या से परेशान हैं तो आपको होलिका की राख को लाल रंग कपड़े की पोटली बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख ले। ऐसा करने पर धन की समस्या दूर होती है। साथ ही बताया गया है कि थोड़ी सी राख अपने पर्स में भी रखें। पर्स में कभी पैसे की कमी नहीं होगी। अगर आप किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं तो इश राख का तिलक करके निकले। अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी।

नजर दोष से बचने

अगर किसी घर से को बार-बार नजर लग जाती है या हमेशा बीमार रहता है तो इस होलिका की राख को घर में रखे रहें। जैसे ही नजर दोष की समस्या हो इस राख को लेकर नजर लगे व्यक्ति के सिर से पांव तक उतारा करें और उस राख को बगीचे में ले जाकर फेंक दें। अगर बगीचा नहीं है तो कहीं खाली पड़ी जमीन में गड्ढा कर डाल दें। नजर दोष से छुटकारा मिलेगा।

लड़ाई झगड़े से मुक्ति पाने

अगर आपके घर में बार-बार लड़ाई झगड़ा हो रहा है तो इसके लिए होलिका के राख की पोटली बनाकर घर के अलग-अलग जगहों में रख दें। इस राख के प्रभाव से घर की नकारात्मकता दूर होगी। और कलह से मुक्ति मिल जाएगी।

Next Story