अध्यात्म

Holika Dahan 2023 Upay: होलिका की पवित्र अग्नि में डालें यह चीजें, बीमारी और ग्रह दोष होंगे दूर, मिलेगा सुख सौभाग्य

Holika Dahan 2023 Totke
x

Holika Dahan 2023 Totke

Holika Dahan 2023 Upay: जीवन में तरक्की करने के लिए केवल प्रयास करना ही काफी नहीं है।

Holika Dahan 2023 Upay: जीवन में तरक्की करने के लिए केवल प्रयास करना ही काफी नहीं है। इसके लिए देवी शक्तियों का आशीर्वाद भी चाहिए। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार व्यक्ति जीवन में लाभ और हानि प्राप्त करता है। हमारे जीवन में कई ऐसे अवसर आते हैं अगर उस समय विशेष कार्य कर लिया जाए तो कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। हम कह रहे हैं होलिका की पवित्र अग्नि में कुछ चीजों को डाल दें तो अवश्य ही जीवन सुख में हो जाएगा। कई तरह के ग्रह दोष समाप्त होते हैं।

सदियों से चली आ रही परंपरा Holika Dahan 2023 Time

होलीका दहन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। आज भी होलिका दहन का यह कार्यक्रम विधि विधान के साथ मनाया जाता है। 8 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन किया जाता है। इस होलिका दहन के समय अगर कुछ विशेष उपाय कर लिए जाएं तो कई सारी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। आइए इनके बारे में जानकारी प्राप्त करें।

लंबी आयु के लिए

हर व्यक्ति की मनोकामना होती है कि वह लंबी आयु प्राप्त करें और निरोगी रहे। आप भी ऐसा चाह रहे हैं तो होलिका दहन के पूर्व अपनी लंबाई के काले धागे को तोड़ ले। इसके बाद उसे दो से तीन बार बराबर लपेटकर तोड़े। होलिका दहन की अग्नि में इस धागे को डाल दें। सभी समस्याएं दूर होगी और आयु लंबी होगी।

शीघ्र विवाह के लिए

कई लोगों के विवाह में काफी सारी अड़चनें आती है। अगर ऐसा है तो होलिका की अग्नि में हवन सामग्री को घी में मिलाकर डाल दें। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी और शुभ विवाह के संयोग बनेंगे।

आर्थिक तंगी दूर करने

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो होलिका दहन में अवश्य ही यह प्रयोग करें। बताया गया है कि होलिका दहन के दिन घी में भिगोए हुए दो बतासे, दो लौंग तथा पान के पत्ते डालें। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है।

सुख समृद्धि के लिए

सुख समृद्धि की कामना रखने के लिए होलिका दहन की अग्नि में अनाज की आहुति देनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। अनाज में आप भुट्टा, दाल, चावल, गेहूं तथा अन्य अनाज ले सकते हैं।

Next Story