
Hast Rekha: जिनके हाथ में होती है ऐसी रेखाएं, वह बनते हैं प्रशासनिक अफसर या बड़े बिजनेसमैन

Hastrekha In Hindi: हाथ में पाई जाने वाली रेखाएं व्यक्ति के जीवन की खुली किताब कहीं जाती हैं। हाथ की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के जीवन की हर छोटी-बड़ी घटनाओं के बारे में पता चलता है। हस्त रेखा विशेषज्ञ बताते हैं कि हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं पाई जाती हैं जिन्हें देखने के बाद पता लगाया जा सकता है कि अमुक व्यक्ति प्रशासनिक अफसर बनेगा या फिर बड़ा बिजनेसमैन। प्रतिभावान व्यक्तियों के हाथों में यह रेखाएं अवश्य पाई जाती हैं। आइए इस पर विचार करें।
पता चलता है वर्तमान, भूत और भविष्य
जानकारों का कहना है कि हाथ की रेखाओं के जरिए किसी भी व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य का पता लगाया जा सकता है। इसके लिए हस्त रेखाओं का गहन अध्ययन करना पड़ता है। कौन सी रेखा, कौनसे चिन्ह हाथ के किस स्थान पर अंकित है यह महत्वपूर्ण होता है।
आइए जानें महत्वपूर्ण चिन्हों के बारे में
हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति की हथेली में त्रिशूल का चिन्ह बना हुआ है तो वह जीवन में बहुत मान-सम्मान प्राप्त करता है।
यदि किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली के नीचे पुण्य रेखा और मणि बंधन से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाती है। तो ऐसे लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। ऐसे लोग आगे चलकर बड़े प्रशासनिक अफसर बनते ही है साथ में यश और वैभव प्राप्त करते हैं।
जिस व्यक्ति के हाथ के अंगूठे पर सरोवर मछली या फिर वीणा का निशान हो वह व्यक्ति बड़ा बिजनेसमैन बनता है। और देश में उसके यस की कीर्ति फैलती है।
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में बाण, रथ का चिन्ह है तो ऐसे लोग जीवन में खूब तरक्की पाते हैं। साथ ही राजयोग भी प्राप्त करते हैं।
नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। यह जानकारी सोशल मीडिया मैं मिली जानकारी पर आधारित है। रीवा रियासत समाचार किसी भी बात पर पूर्ण सत्य होने का दावा नहीं करता।
