अध्यात्म

HANUMAN TEMPLE: हनुमान जी से नाराज हैं हिंदुस्तान के इस गांव के लोग, कभी नहीं करते पूजा

Mangalwar Ke Upay
x
हिंदुस्तान में एक ऐसा गांव है जहां हनुमान जी की पूजा नहीं होती। वहां एक भी मंदिर नहीं हैं। गांव के लोग आज भी हनुमान जी से नाराज है।

HANUMAN TEMPLE: हमारे देश में भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा करने का विधान है। इन्हे कलयुग का साक्षात देवता बताया गया है। हनुमान जी की पूजा करने से सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं। लेकिन हिंदुस्तान में एक ऐसा गांव है जहां हनुमान जी की पूजा नहीं होती। वहां एक भी मंदिर नहीं हैं। गांव के लोग आज भी हनुमान जी से नाराज है। इसके लिए एक विशेष कारण बताया जाता है। ऐसे में यहां हनुमान जी की पूजा को गुनाह समझा जाता है। कहा गया है कि यह सदियों से चली आ रही नाराजगी अब परंपरा बन गई है।

यहां नही होती पूजा

जानकारी के अनुसार देश के उत्तराखंड राज्य में यह गांव है। जहां कलयुग के साक्षात देवता श्री हनुमान जी की पूजा नहीं की जाती। यह गांव उत्तराखंड के चमोली के पास स्थित है। गांव का नाम दूनागिरि है। लोगों की मान्यता है कि यहां सदियों पूर्व हनुमान जी की पूजा बंद कर दी गई। इसके पीछे कारण है रावण का युद्ध। जिसमें हनुमान जी ने मना करने के बाद भी एक गलती कर दी थी।

आइये जाने कारण

कारण के सम्बंध में कहा जाता है कि जब माता सीता का रावण ने अपहरण कर लिया था। जिसके बाद श्री राम ने अपनी वानर सेना के साथ लंका पर चढ़ाई की। दोनो की सेनाओं में भयंकर युद्ध हुआ। इस युद्ध में लक्ष्मण जी को मेघनाथ का शक्ति नामक बाण लगा। वह मृत्यु को प्राप्त होने वाले थे। ऐसे में लक्ष्मण जी को बचाने के लिए संजीवनी नामक औषधि इसी गांव के पर्वत से लानी थी।

कहा जाता है कि हनुमान जी संजीवनी लाने उत्तराखंड के चमोली के पास स्थित दूनागिरि गांव गये। लेकिन वह संजीवन बूटी को पहचान नही पा रहे थे। लेकिन दूनागिरि गांव की एक महिला ने इसमें इनकी मदद की। लेकिन हनुमान जी ने उसकी बातों में विश्वास करने के बजाय पूरा पहाड़ ही उखाड़ कर ले गये। तब से इस गांव के लोग हनुमान जी से नाराज हो गये और यह नाराजगी आज भी चल रहा है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story