Hanthi Ki Murti Rakhne Ke Fayde: चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में हाथी को बहुत सुख बताया गया है। वैसे तो कई जानवरों के संबंध में फेंगशुई का मानना है कि इनकी मूर्ति घर में रखने से सुख समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। वास्तव में फेंगशुई के वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि कछुआ, मेंढक, ड्रैगन, मछली, ऊंट और हाथी की मूर्ति रखने से जीवन में बहुत लाभ होते हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि इससे बंद किस्मत के ताले भी खुल जाते हैं।
हाथी की मूर्ति रखने के फायदे
फेंगशुई के वास्तु शास्त्र में हाथी की मूर्ति बहुत ही शुभ बताया गया है। हाथी की मूर्ति घर में रखने से कई तरह के लाभ होते हैं। जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। मां लक्ष्मी का वाहन भी हाथी को बताया गया है। माना जाता है हाथी की मूर्ति धन को अपनी ओर आकर्षित करती है।
फेंगशुई में बताया गया है घर में चांदी की हाथी की मूर्ति बनाकर उत्तर दिशा में रखा जाए तो, घर में धन की वृद्धि होती है। साथ ही बताया गया है कि चांदी की हाथी की मूर्ति को लाल कपड़े में लपेटकर अगर धन के स्थान पर रखा जाए तो धन की कभी कमी नहीं होती।
पति-पत्नी में रहते हैं मधुर संबंध
कहा गया है कि अगर हाथी के जोड़े को बेडरूम में रखा जाए तो पति-पत्नी में हमेशा प्रेम भाव बना रहता है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है। ऐसे में आवश्यक रूप से वैवाहिक जोड़े को हाथी के जोड़े को बेडरूम में रखना चाहिए।
मुख्य दरवाजे पर रखे हाथी के जोड़े
क्या है कि अगर हाथी की मूर्ति जोड़े में घर के मुख्य द्वार के पास रखा जाए तो सुख सौभाग्य तो प्राप्त होता ही है साथ में और भी कई तरह से सुरक्षा होती है। कहा जाता है कि हाथी के जोड़े की मूर्ति नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने से रुकती है।