अध्यात्म

Hand Lines: जिनके हाथ में रहती है ऐसी रेखा, उस व्यक्ति को जीवन में मृत्यु तुल्य कष्ट प्राप्त होते हैं

Hand Lines: जिनके हाथ में रहती है ऐसी रेखा, उस व्यक्ति को जीवन में मृत्यु तुल्य कष्ट प्राप्त होते हैं
x
Hand Lines: जिनके हाथ में रहती है ऐसी रेखा, उस व्यक्ति को जीवन में मृत्यु तुल्य कष्ट प्राप्त होते हैं! Those who have such a line in their hands, that person gets death-like suffering in life.

Hand Lines: हाथ की रेखाओं को जीवन के भूत, भविष्य तथा वर्तमान को पढ़ने की पुस्तक कहा गया है। जिस तरह पुस्तक में लिखी बातों से हम बहुत कुछ जानकारी हासिल कर लेते हैं। उसी तरह व्यक्ति अपनी हाथ की रेखाओं का विचार कर अपने जीवन से जुड़ी हुई सभी बातों को जान सकता है। आज हम हस्तरेखा से दी हुई महत्वपूर्ण जानकारी के संबंध में चर्चा करेंगे। हस्तरेखा से यह जान पाएंगे कि किन लोगों के जीवन में उत्साह नहीं रहता।

इन बातों को बताती हैं हस्तरेखाएं

-कहा गया है कि अगर हथेली में शुक्र पर्वत शुभ है। मतलब शुक्र पर्वत पूर्ण रूप से विकसित है तो व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

-कहा गया है कि बुध पर्वत पर अगर छोटा सा त्रिभुज है तो वह प्रशासनिक अधिकारी बनता है।

-कहा गया है कि अगर स्वास्थ्य रेखा की लंबाई मस्तिष्क रेखा तक सीमित है तो जातक स्वस्थ जीवन जीता है। उसे स्वास्थ्य के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं होती।

-अगर सूर्य रेखा से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत की ओर जाती है तो ऐसा व्यक्ति शासकीय अधिकारी बनता है।

-अगर अंगूठा मजबूत, लंबा और सुंदर है तो वह शुभ परिणाम दे रही है तो अवश्य ही शासकीय नौकरी प्राप्त होती है।

-अगर हृदय रेखा कमजोर और अस्पष्ट है तो व्यक्ति आलसी और कमजोर होता है।

-यदि मणिबंधन पर एक रेखा है वह भी अस्पष्ट है, बीच में कटी फटी हुई है तो जीवन उत्साह हीन रहता है।

-मस्तिष्क रेखा बेहद छोटी है तो व्यक्ति को मृत्यु तुल्य कष्ट प्राप्त होते हैं।

-भाग्य रेखा के पास प्लस का निशान जीवन में परेशानियां मिलने का संकेत देती है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story