अध्यात्म

Haldi Plant In Home: जिसने भी लगाया हल्दी का पौधा उसके घर में मच गया बवाल, जानिए

Haldi Plant In Home: जिसने भी लगाया हल्दी का पौधा उसके घर में मच गया बवाल, जानिए
x
Haldi Plant In Home: जिसने भी लगाया हल्दी का पौधा उसके घर में मच गया बवाल! Whoever planted turmeric plant, there was a ruckus in his house

Haldi Plant In Home: हल्दी अपने आप मे बहुत ही पवित्र चीज है। जीवन में इसके अनेकों फायदे हैं। भोजन में इसका उपयोग तो होता ही है साथ में बिना हल्दी के पूजा पाठ संभव नहीं है। हल्दी के संबंध में वास्तु शास्त्र कहता है की इसे अपने घर में अवश्य लगाना चाहिए। चाहे गमले में लगाएं या जमीन में घर में लगाना अवश्य चाहिए। आइए जाने वास्तुशास्त्र में हल्दी लगाने या फिर न लगाने के संबंध में क्या बताया गया है।

परिवार के लोगों में बढ़ता है स्नेह

वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी के पौधे को घर में लगाना चाहिए। इससे घर के लोगों में आपसी स्नेह बढ़ता है। नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को हल्दी घिसकर उसका तिलक लगाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते हैं।

वास्तु दोष होता है दूर

हल्दी का पौधा अगर घर के अग्नेय कोण में लगाया जाए या गमले में लगाकर रख दिया जाए तो वास्तु दोष दूर होता है। इसे सदैव उत्तर पश्चिम दिशा में रखना सबसे सही बताया गया है। इससे परिवार में खुशहाली आती है।

समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

हल्दी के संबंध में वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि यह बहुत सुखदायक पौधा है। घर में लगाने से सुख शांति में वृद्धि होती है। आर्थिक तथा सामाजिक समस्याओं का अंत हो जाता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

नियमित करें देखभाल

हल्दी के पौधे को लगाने के बाद उसकी नियमित देखरेख करनी चाहिए। समय-समय पर पानी और खाद की व्यवस्था करें। कहा गया है कि घर में लगा हुआ हल्दी का पौधा जितना ही स्वस्थ होगा जितना सुंदर होगा, जितना हरा भरा होगा घर में रहने वाले लोगों पर उसका उतना ही सुंदर असर पड़ेगा।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story