अध्यात्म

H Sign In Hand: हथेली में बना एच का निशान उम्र के इस पड़ाव पर देती है सफलता, तरक्की से भर जाता है जीवन

Hath Mei H Ka Nishan
x
Hath Mei H Ka Nishan: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारे हाथ में मौजूद रेखाएं जीवन से जुड़ी हुई बहुत कुछ जानकारियों को सामने लाती हैं।

Hath Mei H Ka Nishan: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारे हाथ में मौजूद रेखाएं जीवन से जुड़ी हुई बहुत कुछ जानकारियों को सामने लाती हैं। आवश्यकता है तो सिर्फ इतना की इन रेखाओं के माध्यम से हम आने वाले कल का विचार करें। साथ ही भविष्य के हिसाब से अपनी योजनाएं तैयार करें। हस्तरेखा शास्त्र हमें जीवन में सफलता दिलाने के लिए यह निशान बहुत काम करता है। आज हम हथेली पर बनने वाले एच निशान के संबंध में कुछ विचार करेंगे।

H Sign In Hindi:

क्या है हथेली पर एच का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हाथ में पाई जाने वाली रेखाएं बनती बिगड़ती रहती हैं। ऐसे में कई अंग्रेजी के अक्षरों की आकृति बन जाती है। यह आकृति हमें जीवन से जुड़ी हुई कुछ जानकारियां भी देती हैं। हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि एच का निशान अगर खास रेखाओं के साथ मिलकर बने तो वह जीवन के एक विशेष उम्र में जबरदस्त सफलता दिलाता है।

कहा और कैसे बने एच का निशान

हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि अगर हृदय रेखा भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा के मिलने से एस जैसी आकृति बने तो जातक को उसके जीवन के एक विशेष उम्र में खूब तरक्की दिलाएगा।

हस्तरेखा बताता है कि अगर इन रेखाओं के जोड़ के बाद एच का निशान उभर कर स्पष्ट प्रतीत होने लगता है तो ऐसे जातक 40 वर्ष की उम्र के बाद खूब तरक्की करते है। इनका भाग्य कुछ इस तरह साथ देता है मानो वह यू-टर्न जैसा साबित होता है।

मिलते हैं बड़े पद

जिनके हाथों में यह निशान बताए गए स्थान पर स्पष्ट बनता है उन्हें 40 वर्ष की उम्र के बाद इन्हें बड़े बड़े पद प्राप्त होते हैं। सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। इनके पास न तो पैसे की कमी रहती है और न ही पद प्रतिष्ठा की। ईश्वर पूर्णरूपेण इनका सहयोग करते हैं।

सतर्क रहे तभी है भलाई

जिनकी हथेली पर एच का निशान पाया जाता है। वह मन से बहुत साफ और भावुक होते हैं। ऐसे में कई बार लोग उनकी भावुकता का गलत फायदा उठा लेते हैं। जिससे उन्हें कई बार परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story