अध्यात्म

H Sign In Hand: हथेली पर बना है H का निशान, तो संकेत समझ लीजिए

H Sign In Hand
x

H Sign In Hand

Palmistry Sign Meaning: हमारे हाथ की रेखाएं और हमारी किस्मत एक दूसरे से जुड़ी हुई है.

H Sign In Hand: हथेली को रेखाओं का जाल भी कहा जा सकता है। छोटी, बड़ी, पतली तथा आड़ी टेढ़ी रेखाएं हम सबकी हथेली पर मौजूद है। कई बार यहां रेखाएं कई तरह के चिन्ह निर्मित करती हैं। हाथों में बनने वाले यह चिन्ह सबके हाथों में एक समान नहीं होते। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र इनका विशेष महत्व बताता है। आज हम हाथ में बनने वाले एच निशान के बारे में जानकारी लेंगे। हथेली में बना H का निशान सफलता और असफलता के किस मार्ग पर आपको ले जाएगा आइए इस पर विचार करें।

भाग्यशाली होते हैं लोग

कहा गया हैं कि जिनके हाथ में रेखाएं मिलकर H का निशान बनाते हैं वह बेहद भाग्यशाली होते हैं। जीवन भर भाग्य उनका साथ देता है। उन्हें किसी भी तरह का दुख नहीं होता। हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

यहां पर बना एच का निशान है लाभदायक

ज्योतिष शास्त्र में बताए अनुसार कहा गया है कि अगर H का निशान भाग्य रेखा हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर बने तो बहुत ही उत्तम है। जिनके हाथ में यह निशान होता है वह 40 की उम्र के बाद बड़ी बड़ी सफलताएं अर्जित करते हैं।

नहीं होती पैसे की कमी

H निशान वाले हाथ के लोग काफी धनवान बताए गए। उनके पास कभी भी पैसे की कमी नहीं होती जीवन आराम से व्यतीत होता है। 40 की उम्र के बाद सफलताएं मिलनी शुरू हो जाते हैं।

साथ ही बताया गया है कि यह चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करते हैं। हर समस्या का समाधान इनके पास होता है। ऐसे लोगों को धूर्त लोगों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story