अध्यात्म

Gupt Daan ka Mahatav: गुप्त दान करते है तो ये खबर पढ़ हिल जाएंगे आप, जानिए

Gupt Daan ka Mahatav: गुप्त दान करते है तो ये खबर पढ़ हिल जाएंगे आप, जानिए
x
Gupt Daan ka Mahatav: गुप्त दान करते है तो ये खबर पढ़ हिल जाएंगे आप! If you donate secretly, you will be shaken after reading this news

Gupt Daan ka Mahatav: सफलता किसे अच्छी नहीं लगती। हर प्रयास करने वाला व्यक्ति सफल होना चाहता है। लेकिन कई बार यह उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता जिसे कह दिया जाता है कि किस्मत साथ नहीं देती। अगर आपको किस्मत का साथ चाहिए तो धर्मशास्त्र में बताए अनुसार कुछ चीजों का गुप्त तौर पर दान करें। गुप्त दान का सबसे अधिक महत्व बताया गया है। गुप्त दान करने वाले व्यक्ति की सोई हुई किस्मत जाग जाती है। कहने का मतलब यह है कि इस गुप्त दान के प्रभाव से आपके हर रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगेंगे। आइए जाने किस चीज का करें और कब करें गुप्त दान।

जल दान

शास्त्रों में बताया गया है कि अगर गर्मी के समय जल दान किया जाए तो इसे सर्वोत्तम दान माना गया है। पूर्व काल में लोग राहगीरों को मुफ्त में पानी पिलाने के लिए पानी का पौसरा खुलवा दें थे। कई जगह आज भी किया जाता है। लेकिन अब इसे लोग गुप्त नही रखते। बाकायदा अपना बैनर बनवा कर लगवाते हैं। जिससे पानी पीने वाले को पता चले कि यह किसने खुलवाया है।

कई बार राहगीर पानी पिलाने वाले व्यक्ति से पूछा करते थे कि इसको किसने खुलवाया है। लेकिन पानी पिलाने वाला व्यक्ति उनका नाम नहीं बताता था। क्योंकि इसे गुप्त दान के रुप में कार्य संपन्न किया जा रहा था। ऐसा करने से बहुत पुण्य प्राप्त होता है।

फलों का दान

हमें समय-समय पर ऋतु फलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऋतु में जो फल सबसे ज्यादा होता है उसे गरीबों, बीमार लोगों वितरित करना चाहिए। ऐसा करने से करने वाले को प्राप्त होता है। जिन्हें संतान पाने की इच्छा है उन्हें जरूरतमंदों को रसपान करवाना चाहिए फलों का साथी दान करें तो उत्तम है। फलदान में प्रयास करें कि उसे काटकर दान न किया जाए। अन्यथा लाभ भी आधा हो जाता है।

गुड़ का दान करें

अगर कुंडली में ग्रह मजबूत स्थिति में है तो जीवन में खूब मान सम्मान और सफलता प्राप्त होगी। सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए गुड़ का दान सबसे उत्तम बताया गया है। सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए जितना हो सके गुड़ का दान अवश्य करें। निश्चित ही सफलता मिलेगी।

दही का करें दान

दही जिससे गर्मी के समय में खूब पसंद किया जाता है। अगर किसी राह चलते व्यक्ति को दही छाछ के रूप में ठंडाई पिलाई जाए तो उसका तन बदन यहां तक कि वह मन से आपको आशीर्वाद देगा। बताया गया है कि मीठी दही का दान करने से कुंडली में मौजूद शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इसलिए दही का दान, छाछ का दान करना चाहिए।

सत्तू का दान

गर्मी के मौसम में सत्तू का दान अवश्य करना चाहिए यह बहुत पुण्य दायक बताया गया है। सत्तू का दान करते रहने से कुंडली में मौजूद गुरु ग्रह मजबूत होता है हर मनोकामना पूर्ण होती है। गर्मी के दिनों में सत्तू का सेवन वैसे भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। अगर हम स्वास्थ्यप्रद चीजों का दान करेंगे तो ईश्वर अवश्य ही हमारे जीवन रूपी स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करेगे।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता। यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और प्रचलित पुस्तकों में लिखी जानकारी पर आधारित है।

Next Story