अध्यात्म

Grah Kalesh Nivaran ke Upay: घरेलू कलह से मिलेगी मुक्ति पाने के लिए घर में रखें इन मूर्तियों को

Grah Kalesh Nivaran ke Upay: घरेलू कलह से मिलेगी मुक्ति पाने के लिए घर में रखें इन मूर्तियों को
x
Grah Kalesh Se Nivaran Ke Upay: अगर आप घरेलू कलह और आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आप शास्त्र के अनुसार बताये गए इन उपायों को अवश्य करें।

Grah Kalesh Nivaran ke Upay: अगर आप घरेलू कलह और आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आपको एक छोटा सा उपाय करना होगा। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताया गया है कि अगर कुछ मूर्तियों को लाकर घर में विशेष स्थानों पर रखा जाए तो घर में होने वाली तमाम तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। यह छोटा सा उपाय अवश्य ही सभी लोगों को करना चाहिए। आइए जानें किस मूर्ति को कहां और किस तरह रखना चाहिए

हाथी की मूर्ति

घर में चांदी या पीतल की बनी हुई हाथी की मूर्ति लाकर रखने से माता लक्ष्मी का वास घर में होता है। राहु दोष समाप्त हो जाता है। वहीं घर में व्याप्त कलह क्लेश (Grah Kalesh) से राहत मिलेगा। परिवार जनों के बीच आपसी मनमुटाव समाप्त होता है और प्रेम भाव बढ़ने लगता है।

घर में रखें कछुआ

हिंदू धर्म में कछुए को बहुत शुभ माना गया है। इसे भगवान विष्णु से जोड़कर देखा जाता है। अगर घर में कछुए की मूर्ति पूर्व या फिर उत्तर दिशा में रखी जाए तो बहुत लाभ प्राप्त होता है। कई तरह की छोटी बड़ी समस्याओं से राहत मिलना संभव हो जाता है। भगवान विष्णु ने सागर मंथन के समय कच्छप अवतार लिया था। इसीलिए कछुए का बड़ा महत्व बताया गया है।

मछली की मूर्ति

मछली को तरक्की और उन्नति का प्रतीक माना गया है। अगर चांदी या फिर पीतल की मछली घर में उत्तर-पूर्व दिशा में रखें तो आय में वृद्धि और खुशियां प्राप्त होती हैं। मछली भी भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है। क्योंकि एक बार भगवान ने सृष्टि प्रलय के समय मत्स्य अवतार लिया था। मछली की मूर्ति को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है।

Next Story