अध्यात्म

Gemstone Rings: अपने राशि के अनुसार कौन सा रत्न पहने यहाँ से जाने

Gemstone Rings: अपने राशि के अनुसार कौन सा रत्न पहने यहाँ से जाने
x
Gemstone Rings: अपने राशि के अनुसार कौन सा रत्न पहने यहाँ से जाने! Know which gemstone to wear according to your zodiac sign

Gemstone Rings: कई बार देखा गया है कि बिना जानकारी लिए लोग रत्न धारण कर लेते हैं। जिसकी वहज से अपको कई बार परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। लेकिन आज हम आपको राशि के हिसाब से रत्न धारण करने के लिए बताने जा रहे हैं। कहा गया है कि अगर लोग राशि के हिसाब से ग्रहों की स्थिति को देखकर रत्न धारण करें तो अवश्य ही इसका सार्थक परिणाम देखने को मिलेगा।

रत्नों का जीवन में पड़ता है असर

रत्न शास्त्र में कहा गया है कि रत्न धारण करने से जीवन पर कई तरह के प्रतिकुल प्रभाव का असर समाप्त हो जाता है। इसलिए रत्न धारण करने के पूर्व हमें अपनी कुंडली का विचार अवश्य करवा लेना चाहिए। राशि के अनुसार रत्न धारण करने से जीवन पर सार्थक परिणाम देखने को मिलते हैं।

9 रत्न हैं महत्वपूर्ण

ज्योतिष शास्त्र में 9 रत्नों को महत्वपूर्ण माना गया है। यह रत्न किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। कहने का मतलब यह कि हर राशि के हिसाब से ग्रहों का आंकलन किया जाता है और फिर रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। आइये जाने कौन से रत्न के लिए कौन सा रत्न धारण करें।

राशि के हिसाब से रत्न

मेष राशि वालों के लिए कहा गया है कि वह मूंगा रत्न धारण करें। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। इसे अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।

वृष राशि वालों के लिए बताया गया है कि इन्हे हीरा रत्न शुक्रवार के दिन धारण करना चाहिए। इस राशि के ग्रह स्वामी शुक्र हैं।

मिथुन राशि वालों के लिए बताया गया है कि इन्हे पन्ना रत्न बुधवार के दिन धारण करना चाहिए। इस राशि के ग्रह स्वामी बुध हैं। इस रत्न को कनिष्ठिका उंगली में धारण करना चाहिए।

कर्क राशि वालों के लिए बताया गया है कि इन्हे मोती रत्न सोमवार के दिन धारण करना चाहिए। इस राशि के ग्रह स्वामी चंद्रमा हैं।

सिंह राशि वालों के लिए बताया गया है कि इन्हे माणिक रत्न रविवार के दिन धारण करना चाहिए। इस राशि के ग्रह स्वामी सूर्य हैं। इस रत्न को अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।

कन्या राशि वालों के लिए बताया गया है कि इन्हे पन्ना रत्न बुधवार के दिन धारण करना चाहिए। इस राशि के ग्रह स्वामी बुध हैं।

तुला राशि वालों के लिए बताया गया है कि इन्हे हीरा रत्न धारण करना चाहिए। इस राशि के ग्रह स्वामी शुक्र हैं। इस रत्न को कनिष्ठिका उंगली में धारण करना चाहिए।

वृश्चिक राशि वालों के लिए बताया गया है कि इन्हे मूंगा रत्न मंगलवार के दिन धारण करना चाहिए। इस राशि के ग्रह स्वामी सूर्य हैं।

धनु राशि वालों के लिए बताया गया है कि इन्हे पुखराज रत्न बृहस्पतिवार के दिन धारण करना चाहिए। इस रत्न को तर्जनी उंगली में धारण करना चाहिए।

कुम्भ राशि वालों के लिए बताया गया है कि इन्हे नीलम रत्न शनिवार के दिन धारण करना चाहिए। इस राशि के ग्रह स्वामी शनि हैं।

मकर राशि वालों के लिए बताया गया है कि इन्हे नीलम रत्न शनिवार के दिन धारण करना चाहिए। इस राशि के ग्रह स्वामी शनि हैं। इस रत्न को धारण करने से बहुत लाभ मिलता है।

मीन राशि वालों के लिए बताया गया है कि इन्हे पुखराज रत्न बृहस्पतिवार के दिन धारण करना चाहिए। इस राशि के ग्रह स्वामी बुध हैं। इस रत्न को कनिष्ठिका उंगली में धारण करना चाहिए।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story