अध्यात्म

Gemology: धारण करें पुखराज रत्न, मिलेगी जीवन में तरक्की और कभी नहीं होगी धन की कमी

Gemology: धारण करें पुखराज रत्न, मिलेगी जीवन में तरक्की और कभी नहीं होगी धन की कमी
x

pukhraj_ratn

रत्नो में मंत्रों की तरह ताकत होती है। यह किसी का भी कायाकल्प करने की क्षमता रखते हैं।

रत्नो में मंत्रों की तरह ताकत होती है। यह किसी का भी कायाकल्प करने की क्षमता रखते हैं। वहीं अगर धोखे से गलत रत्न धारण कर लिया गया तो वह अनष्टिकारी हो जाते हैं। रत्न धारण करना गलत नहीं है लेकिन इसे धारण करने से पहले अपनी कुंडली में ग्रहों का विचार अवश्य कर लेना चाहिए। आज हम बात कर रहे हैं सफेद पुखराज नामक रत्न धारण करने के सम्बंध में तथा दे रहे हैं इससे जुडी पूरी जानकारी।

शोधित करें रत्न

रत्न धारण करने के पहले उसे विधि-विधान से शोधित कर लेना चाहिए। शाधन क्रिया बहत ही सरल होती है लेकिन हर रत्न को शोधित करने का अलग ही तरीका होता है। आइये जाने कौन सा रत्न किसे धारण करना चाहिए।

क्या हैं फायदे

  • सफेद पुखराज शुक्र ग्रह से सम्बंध रखता है। इसे धारण करने से शुक्रग्रह बलवान होता है।
  • सफेद पुखराज धारण करने से सुख-समृद्धि आती है।
  • संतान से जुडी समस्या समाप्त हो जाती है।
  • यह शारीरिक कष्टों को दूर करता है तथा जीवन में तरक्की मिलती है।
  • कलाकारों को यह रत्न धारण करना चाहिए। इससे उन्हे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।
  • सफेद पुखराज धारण करने वाले को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाता है।

इन्हे धारण करना चाहिए

सफेद पुखराज मेष, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, धनु, मीन, कर्क, कन्या तथा तुला राशि वालों को धारण करना चाहिए। इन राशि के लोगों के धारण करने से धन लाभ बढ़ जाता है। साथ ही शारीरिक समस्याएं नहीं आती हैं।

साथ में कहा गया है कि सिंह, मकर और कुम्भ राशि से सम्बंधित जातकों को नहीं धारण करना चाहिए। क्यांकि अगर इन राशि के लोग धारण करते हैं तो उन्हे लाभ होने के बजाय नुक्सान होने लगता है।

कहा गया है कि सफेद पुखराज रत्न बिना कुडली में विचार किये धारण नहीं करना चाहिए। ग्रहों के दशा के बारे में पता लगाने और ज्यातिषचार्य की सलाह के बाद ही धारण करना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story