अध्यात्म

Garuda Purana: नर्क में दी जाने वाली ये 10 सजा हिला कर रखा देगी, जानिए!

Garuda Purana: नर्क में दी जाने वाली ये 10 सजा हिला कर रखा देगी, जानिए!
x
Garuda Purana: नर्क क्या है, कहां है और यह किसे प्राप्त होता है? इसके सम्बंध में हमारे गरुण पुराण में विस्तार से बताया गया है।

Garuda Purana: नर्क क्या है, कहां है और यह किसे प्राप्त होता है? इसके सम्बंध में हमारे गरुण पुराण में विस्तार से बताया गया है। साथ ही और भी कई शस्त्र हैं जिसमें स्वर्ग और नर्क के सम्बंध में जानकारी मिलती है। गरुण पुराण में 10 ऐसे नर्क बताए गये हैं जिसमें जीव को भयावह ताड़ना दी जाती है। आज हम उन्हीं नर्कों के सम्बंध में चर्चा कर जानकारी देंगे। साथ में यह भी बताएंगे कि किस तरह की गलती पर इस तरह के नर्क में जीव के भेजा जाता है।

महावीच नर्क

महावीच नर्क के सम्बंध में बताया गया है कि इसमें खून ही खून भरा रहता है। साथ में बडे़-बडे़ कांटे लगे होते हैं। जो लोग गाय की हत्या करते हैं। उन्हे यहां यमदूतों द्वारा फेंक दिया जाता है।

महारौरव नर्क

कहा गया है कि यह बड़ा ही भयंकर नर्क है। महारौरव नर्क एक बहुत बड़ा अग्नि कुंड होता है। जहां आग की प्रचंड ज्वाला जलती रहती है। कहा गया है कि अगर इस हमारौरव नर्क में लोहे की सरिया डाल दी जाये तो वह कुछ सेकड में पिघल जायेगा। इस नर्क में उस जीव को भेजा जाता है जो अपने विरोधी के घर, खेत, खलिहान तथा गोदाम में आग लगा देता है।

कुंभीपाक नर्क

कहा गया है कि कुंभीपाक नर्क में गर्म बालू भरी रहती है। साथ ही बालू में अंगारे जलते रहते हैं जो कभी ठंडे नहीं होते। जो ब्राह्मणों की हत्या करते हैं उन्हे इसी नर्क में डाला जाता है।

रौरव नर्क

इसमें नर्क में लोहे के जलते हुए तीरों से जीव को छेदा जाता है। यह नर्क उन जीवो को दिया जाता है जो किसी के विरुद्ध झूठी गवाही देते हैं।

शाल्मलि नर्क

गरूण पुराण में बताया गया है कि शाल्मलि नर्क कांटो से भरा होता है। बडे़ और छोटे नुकीले कांटे होते हैं। यहां महिलाओं को भेजा जाता है। कहा गया है कि जो महिला पर पुरूष के साथ शारीरिक सम्बंध बनाती है उसे यहां फेंक दिया जाता है।

मंजूष नर्क

जलते हुए लोहे की धरती को मंजूष नर्क कहा गया है। जो व्यक्ति किसी निरपराधी को कैद कर बंदी बनाकर रखता है उसे मृत्यु के बाद फेक दिया जाता है।

जयंती नर्क

इस नर्क में लोहे की बड़ी-बड़ी चट्टाने होती हैं। जो पराई स्त्री के साथ सम्भोग करता है। उसे इन्ही चट्टानों में दबाकर दंडित किया जाता है। वह चट्टानों के बीच दबकर अपने को छुडाने का प्रयास करता है लेकिन उसे वहां से मुक्ति नहीं मिलती।

अप्रतिष्ठ नर्क

इस नर्क में मूत्र तथा उल्टी आदि भरा रहता है। जो ब्राह्मणों को कष्ट देते हैं उन्हे परेशान करते हैं। ऐसे लोगो को इसी नर्क में भेज दिया जाता है।

महाप्रभ नर्क

इस नर्क में बडे़-बडे़ नुकीले तीर लगे होते हैं। यहां पति-पत्नी के बीच फूट डालने वाले लोगों को लेजाकर फेंक दिया जाता है। जीव उर नुकीले तीरों में फंस कर छटपटाता है।

विलेपक नर्क

कहा गया है कि विलेपक नर्क अंगरों से भरा रहता है। यह नर्क ब्राह्मणों के लिए बनाया गया है। यहां उन मृतक ब्राह्मणों को भेजा जाता है जो आने जीवन में शराब का सेवन करते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को करने के पूर्व इन बातो का विचार अवश्य करें।

Next Story