अध्यात्म

MP में सबसे पहले सिंगरौली में नजर आएगा करवां चौथ की रात का चाँद, जानिए कब-किस जगह दिखेगा चंद्रमा

MP में सबसे पहले सिंगरौली में नजर आएगा करवां चौथ की रात का चाँद, जानिए कब-किस जगह दिखेगा चंद्रमा
x
Karwa Chauth 2021: रविवार को मनाया जा रहा है करवां चौथ।

Karwa Chauth 2021: पति के दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाएं रविवार को करवा चौथ (Karwa Chauth) उपवास रहेंगी। इस वर्ष चद्रमां के निकलने का जो समय सामने आया है। उसके तहत सबसे पहले मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले (Singrauli) में रात 7.55 पर चंद्रमा नजर आएगी। दरअसल नेशनल अवार्ड विनर सारिका घारू ने रविवार की रात चंद्रमा के उदय होने को लेकर पल-पल का समय जारी किया है। जिसके तहत सिंगरौली (Singrauli) में सबसे पहले चद्रमा नजर आएगी। जैसे-जैसे चंद्रमा की ऊंचाई बढेगी तो अन्य शहरों में भी महिलाए चंद्रमा का दीदर करके पूजा-अर्चना कर सकेगी।

पति के लिए महिलाएं रखेंगी यह उपवास


दरअसल करवा चौथ तिथि पर महिलाएं यह उपवास अपने पति के लिए रखती है। दिन भर वे व्रत रहने के बाद रात में चंद्रमा का दर्शन करके विधि-विधान से पूजा-अर्चना महिलाएं करती है। तो वही चंद्रमा और पति का एक साथ दीदर करने के बाद ही अपने इस व्रत को पूरा करती है। यही वजह है कि इस तिथि पर चंद्रमा के उदय होने का महिलाओं को ब्रेसब्री से इंतजार रहता है।

नेशनल अवार्ड विनर सारिका घारू द्वारा जारी समय के तहत

सिंगरौली में- 7.55 PM

जबलपुर- 8.09 PM

छिदवाड़ा- 8.15 PM

रायसेन- 8.17 PM

होशंगाबाद- 8.19 PM

भोपाल- 8.19 PM

सिहोर- 8.20 PM

उज्जैन- 8.26 PM

इंदौर- 8.26 PM

धार- 8.29 PM

झाबुआ- 8.31 PM

खरगौन- 8.31PM

Next Story