अध्यात्म

Feng Shui Frog: बहुत ही भाग्यशाली होता है फेंगशुई का तीन टांगो वाला मेंढक, घर में इस स्थान में रखें

Feng Shui Frog: बहुत ही भाग्यशाली होता है फेंगशुई का तीन टांगो वाला मेंढक, घर में इस स्थान में रखें
x
Feng Shui Frog Benefits: फेंगशुई शास्त्र में पशु-पक्षियों को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है।

Fengshui Frog Benefits In Hindi: फेंगशुई दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है जिसमें फेंग का अर्थ होता है वायु और शुई का मतलब होता है जल (Feng Shui Meaning)। अर्थात यह जल और वायु पर आधारित शास्त्र है। जिसमें जल और वायु के अलावा पशु-पक्षियों को काफी ज्यादा शुभ और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई में कई प्रकार की वस्तुएं होती हैं जिन्हे की घर में उचित स्थान में रखने से समृद्धि आती है। और घर में सकारात्मक वातावरण भी रहता है। फेंगशुई के तीन पैरों वाले मेंढक को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। फेंगशुई मेढंक (Feng Shui Frog) को घर में रखने से सम्पत्ति और स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभ प्राप्त होते हैं जिस घर में फेंगशुई मेंढक होता है वहां धन की कमी कभी नहीं होती है व संपत्ति में वृद्धि होती है, फेंगशुई मेंढक मुंह में एक सिक्का दबाये हुए होता है और उसकी तीन टांग ही होती हैं। लेकिन घर में फेंगशुई मेंढक को रखने के कुछ विशेष नियम हैं;

1. फेंगसुई मेंढक को कई नामों से जाना जाता है- धन मेंढक, पैसे वाला मेंढक, भाग्यशाली मेंढक, तीन टांगों वाला मेंढक।

2 . फेंगशुई मेंढक को काफी ज्यादा भाग्यशाली माना जाता है। यह घर में पॉजिटिव ऊर्जा फैलाता है।

3. फेंगशुई मेंढक को हमेशा घर के अंदर रखना चाहिए।

4. फेंगशुई मेंढक को मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए। इससे घर की सुख शांति में वृद्धि होती है।

5. धन मेंढक को कभी भी बाथरूम या किचन में न रखें ऐसा करने से लाभ के बजाय दुर्भाग्य बढ़ता है।

6. कार्यस्थल या फिर व्यवसाय वाले स्थान में तीन टांगों वाला मेंढक रखने से तरक्की होती है।

Next Story