अध्यात्म

Feng Shui Cow: फेंगशुई गाय की मूर्ति घर में रखने के फायदे जान उछल पड़ेंगेा आप!

Feng Shui Cow: फेंगशुई गाय की मूर्ति घर में रखने के फायदे जान उछल पड़ेंगेा आप!
x
Feng Shui Cow: फेंगशुई गाय की मूर्ति घर में रखने के फायदे जान उछल पड़ेंगेा आप! Benefits of keeping Feng Shui Cow Statue at home You will be amazed

Feng Shui Cow: भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई मैं बहुत सारी चीजों का जिक्र किया गया है। इन चीजों के संबंध में सबसे बड़ी बात यह बताई गई है कि इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आज हम फेंगशुई वाली गाय की मूर्ति के संबंध में जानकारी देंगे। इस फेंगशुई वाली गाय के संबंध में कहा गया है कि यह सभी मनोकामना को पूरा करती है। इसे घर और ऑफिस में रखा जा सकता है। यह गाय कई मुद्राओं में आती है हर मुद्रा का अपना अलग-अलग महत्व है।

सिक्के पर बैठी गाय

फेंगशुई के अनुसार सिक्के पर बैठी हुई गाय बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसे रखने से दुर्भाग्य दूर रहता है। घर के लोग तरक्की करते हैं। इसे रखने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। सही दिशा में रखने से सही फल प्राप्त होता है।

स्तनपान कराती गाय

फेंगशुई में बताया गया है कि स्तनपान कराती हुई गाय की मूर्ति रखने के बहुत सारे लाभ हैं। कहा गया है कि अगर आप संतान संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो बेडरूम में स्तनपान कराती हुई गाय की मूर्ति अवश्य रखनी चाहिए। इससे बहुत जल्दी संतान सुख प्राप्त होता है। कहा गया है कि स्तनपान कराती हुई गाय की मूर्ति को बेडरूम में ऐसी जगह पर रखें जहां पर सबकी नजर पड़े। तभी भरपूर लाभ मिलेगा।

मिलती है मानसिक शांति

फेंगशुई मे बताया गया है कि कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से मानसिक क्षेत्र में बहुत सारे लाभ मिलते हैं। इससे व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। हर परिस्थिति से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। जिनके मन में ज्यादा तनाव रहता है उन्हें फेंगशुई की कामधेनु गाय की मूर्ति लाकर अवश्य रखना चाहिए। अगर आप बार-बार असफल हो गए हैं तो इस कामधेनु गाय की मूर्ति रखें आपकी निराशा उत्साह में बदल जाएगी।


नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story