अध्यात्म

10 सितंबर से बदलेंगी इन पांच राशि के लोगों की किस्मत, फटाफट से करें चेक कहीं आप की राशि तो नहीं शामिल..

Buddha Ka Rashi Parivartan 2022
x
आमतौर पर लोगों को यह कहते सुना होगा कि किसकी किस्मत कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

Budh Grah Vakri 2022: आमतौर पर लोगों को यह कहते सुना होगा कि किसकी किस्मत कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। यह कोरी कल्पना नहीं है। इसमें भी कुछ दम है। इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ग्रहों की चाल बदलती रहती है। जिसकी वजह से व्यक्ति के जीवन पर उतार चढ़ाव भी आते हैं। 10 सितंबर से इन 5 राशियों की किस्मत बदलने वाली है। यह लोग अवश्य मालामाल होंगे। ऐसे में आवश्यक है कि हम जान ले कि वह राशियां कौन सी हैं।

बुध ग्रह हो रहे वक्री

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह वक्री हो रहे हैं। ऐसे में बताया गया है कि यह बहुत महत्वपूर्ण परिवर्तन है। बताया गया है कि बुध देव कन्या राशि में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में कुछ खास राशियों के लोगों के अच्छे दिन शुरू होंगे। जाने कौन सी है वह राशि।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने का संयोग बन रहा है। वह शिक्षा से जुड़े हुए लोगों को भी लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि 10 तारीख के बाद धन लाभ के साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत होने की ओर इशारा कर रहा है। व्यापार में तथा नौकरी में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। इस समय किया गया लेनदेन लाभदायक सिद्ध होगा।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि मान सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध स्थापित होंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताने का भरपूर अवसर। पारिवारिक जीवन शांतिमय और सुखमय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि जो सरकारी नौकरी की तलाश में है उनकी यह तलाश पूरी होगी। जो नौकरी पेशा है उनमें प्रमोशन के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धन लाभ के संयोग बनेंगे।

मीन राशि

राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि अगर कोई युवक परीक्षा की तैयारी कर रहा है तो उसे अवश्य सफलता मिलेगी। वहीं धार्मिक एवं कार्यों में हिस्सा लेने का संयोग बनेगा।

Next Story