अध्यात्म

स्वप्न शास्त्र: अगर सपने में दिख गई यह चीज समझलो खुलने वाली है किस्मत! जानिए

Swapna Shastra In Hindi
x
Swapna Shastra In Hindi: स्वप्न शास्त्र व्यक्ति को सोते समय आने वाले सपनों के संबंध में विस्तृत जानकारी देता है।

Swapna Shastra In Hindi: स्वप्न शास्त्र व्यक्ति को सोते समय आने वाले सपनों के संबंध में विस्तृत जानकारी देता है। स्वप्न शास्त्र की माने तो स्वप्न हमें भविष्य की घटना के प्रति आगाह करते हैं। आमतौर पर व्यक्ति ज्यादातर सपने भूल जाता है। तो वहीं कई ऐसे सपने होते हैं जो हमें याद रह जाते हैं। अगर उन सपनों के संबंध में स्वप्न शास्त्र के हिसाब से विचार किया जाए तो अवश्य ही बहुत कुछ जानकारी हासिल हो जाती है। स्वप्न शास्त्र में फलों को देखने के संबंध में कुछ विशेष बातें बताई गई हैं। हर फल के लिए अलग अलग दृष्टिकोण है। आइए जाने क्या कहता है फलों के संबंध में स्वप्न शास्त्र।

फल का दिखना होता है शुभ

स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि ज्यादातर फलों का सपने में दिखना शुभ संकेत माना गया है। लेकिन यह सभी फलों पर लागू नहीं होता। कुछ एक फलों को देखने पर कारगर लाभ ना मिलने का अंदेसा माना गया है।

संतरे का स्वप्न

स्वप्न शास्त्र कहता है कि अगर आप सपने में संतरे को देखते हैं तो यह शुभ माना गया है। कहा गया है कि नौकरी पेशा लोगों के लिए यह तरक्की का संदेश है। वहीं अन्य लोगों के साथ ही नौकरी पेशा लोगों को सम्मान की प्राप्ति होती है।

केले का स्वप्न

अगर आप सपने में केला देखते हैं तो यह शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि दांपत्य जीवन में खुशहाली और पति पत्नी के बीच लंबे समय तक प्यार बना रहेगा। दोनों ही मिलकर जीवन के हर उतार-चढ़ाव को पार करेंगे।

अमरूद का दिखना

अगर आप सपने में अमरूद देख रहे हैं तो पति पत्नी या फिर प्रेमी प्रेमिका के बीच मिठास लाने का संदेश है। अपने आप को अमरूद खाते हुए देखते हैं तो मान लीजिए की लव लाइफ बहुत अच्छी व्यतीत होने वाली है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story