अध्यात्म

स्वप्न शास्त्र: सपने बताते हैं कब मिलने वाला है धन

Dream Astrology
x
स्वप्न शास्त्र: क्या आपको पता है की आपके सपने बताते हैं की आपको कब मिलेगा धन, आइये जानते हैं सपनो के मतलब..

Sapno Ke Matlab in hindi: हमारे जीवन में स्वप्न भी कई तरह के संकेत देते हैं। इन संकेतों को अगर समझ लिया जाय तो यह पता चल जाता है कि आने वाले समय में क्या होने वाला है। स्वप्नों के संकेत समझने के लिए हमारे ज्योतिषी और शस्त्रों को जानने वाले जानने इसकी व्याख्या करते हैं। जिससे पता चलता है कि किस स्वप्न के क्या मायने हैं। आज हम इसी स्वप्न के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। आइए जानें ऐसे ही 10 स्वप्न और उनका फल के बारे में।

धन प्राप्ति के स्वप्न

वैसे अगर स्वप्न का विचार किया जाय तो यह हमें शुभ और अशुभ दोनो संकेत देते हैं। लेकिन आज हम केवल धन प्राप्ति के संकेत वाले स्वप्नों पर विचार करेंगे। आज के इस आर्थिक दौर में सभी यह जानने का प्रयास करते हैं कि उनकी बंद किस्मत का ताला कब खुलेगा ऐसे में स्वप्नों के बारे में जानना आवश्यक हो जाता है कि किस स्वप्न में धन प्राप्ति के संयोग बन रहे हैं।

  1. कहा गया है कि यदि स्वप्न में सर्प बिल के साथ दिखाई दे तो आकस्मिक धन प्राप्ति का संयोग बन रहा है।
  2. स्वप्न में अगर देवी-देवता दिखई दें तो समझ लेना चाहिए कि धन लाभ होने वाला है। वहीं उस समय चल रहा प्रयास सफलता की ओर है।
  3. कई बार स्वप्न में जलता हुआ दीया दिखाई देता है। ऐसे में हमें यह समझ लेना चाहिए कि प्रचूर मात्रा में धन लाभ होने वाला है।
  4. स्वप्न में चूहों को देखाना घर में भरपूर धन आने का संकेत हो सकता है। चूहे भगवान गणेशजी के वाहन माने गये हैं।
  5. अगर कानों में बाली पहने हुए स्वप्न में दिखे तो मान लेना चाहिए कि यह धन प्राप्ति का संकेत है।
  6. स्वप्न में खुद को अंगूठी पहनें हुए देखते हैं तो आपको धन लाभ हो सकता है।
  7. यदि स्वप्न में सोना देखे तो धन प्राप्ति और सम्पन्ता का संकेत है।
  8. अगर स्वप्न में नृत्य करती हुई स्त्री अथवा कन्या दिखाई दे रही है तो यह भी धन मिलने की ओर इसार कर रही है।
  9. यदि आप स्वप्न में खुद को किसी वृक्ष पर चढ़ते हुए देखते हैं तो अचानक धन प्राप्ति का संयोग बन रहा है।
  10. स्वप्न में मधुमक्खी का छत्ता देखाना भी शुभ माना गया है।यह भी धन लाभ का संकेत देता है।
Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story