अध्यात्म

Dream Meaning: सपने में दिखे मृत शरीर तो समझ लीजिए होने वाला है कुछ ऐसा..

Dream Meaning: सपने में दिखे मृत शरीर तो समझ लीजिए होने वाला है कुछ ऐसा..
x
आमतौर पर हर व्यक्ति सपना देखता है लेकिन कई बार सपने में हम कुछ ऐसा देख लेते हैं जो दिन भर नहीं भूलता।

आमतौर पर हर व्यक्ति सपना देखता है लेकिन कई बार सपने में हम कुछ ऐसा देख लेते हैं जो दिन भर नहीं भूलता। कई बार तो कुछ सपने कई दिनों तक याद रहते हैं। अगर स्वप्न में भगवान देवी देवताओं की छवि दिखाई देती है और हमें याद रहता है तो इसमें ज्यादा परेशानी की बात नहीं है। वही अगर कोई डरावना सपना देख लिया जाए तो वह रह-रह कर परेशान करता है। आज हम सपने के इन्हें पहलुओं तथा उसके शुभ-अशुभ परिणाम के बारे में जानकारी देंगे।

मृत शरीर का दिखना

अगर स्वप्न में आप किसी का मृत शरीर देख रहे हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि मृत शरीर का देखना शुभ संकेत देता है। माना जाता है कि धन-संपत्ति मैं विकास होगा।

वही बताया गया है कि स्वप्न में किसी को दूध पीते हुए देखना, किसी वस्तु में आग लगना कीड़े मकोड़ों को देखना भी धन लाभ की ओर इशारा करता है।

सपने में दिखे डॉक्टर

आप सपने में किसी डॉक्टर को देख रहे हैं तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यह सपना अच्छे सेहत और समृद्धि की ओर इशारा करता है। अगर आप बीमार चल रहे हैं या फिर आपका कोई नजदीकी व्यक्ति बीमार है तो समझ लें की वह जल्दी ठीक होने वाला है।

सपने में पानी का दिखना

अगर सपने में आप पानी देख रहे हैं तो यह भी शुभ संकेत है। माना जाता है कि कारोबार में आर्थिक लाभ होने वाला है। सपने में पानी देखने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। बहता हुआ पानी सपने में देखना बड़ी सफलता की ओर इशारा है।

व्यापार या नौकरी करते हुए देखना

अगर आप सपने में अपने आप को या फिर व्यापार करते हुए देख रहे हैं। तो आप सावधान हो जाइए। क्योंकि यह दुर्भाग्य का संकेत है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story