अध्यात्म

Dream Interpretation: सपने में दिखे यह चीजें तो मिलता है पैसा, जानिए!

Dream Interpretation: सपने में दिखे यह चीजें तो मिलता है पैसा, जानिए!
x
Dream Interpretation: वैसे तो हर व्यक्ति सपने देखता है। कोई जीवन में घर बनाने, ढेरा सारा पैसा कमाने का सपना देखता है तो कोई बडे़ ओहदे में आसीन होने का सपना देखता है।

वैसे तो हर व्यक्ति सपने देखता है। कोई जीवन में घर बनाने, ढेरा सारा पैसा कमाने का सपना देखता है तो कोई बडे़ ओहदे में आसीन होने का सपना देखता है। अक्सर इस तरह के सपने लोग खुली आखों से देखते हैं। जिसे पूरा करने के लिए काफी प्रयास करना पड़ता है। लेकिन आज हम सोते हुए सपने देखने के सम्बंध में बात कर रहे हैं। क्योकि हर व्यक्ति सोते समय कोई न कोई सपना अवश्य देखता है। यह सपने कई बार भूल जाते हैं ते कई बार सपने में देखी हुई कुछ चीजें याद रहती हैं। स्वप्न शास्त्र में इन्ही सपनो के सम्बंध में चर्चा की जाती है। इनके शुभ अशुभ फल बताए गये है।

सपने देते हैं शुभ-अशुभ संकेत

कई बार सपने में कुछ चीजों को देखने से धन लाभ प्राप्त होता हैं। कई सपने कर्ज मुक्ति का संकेत भी देते हैं। लेकिन बताया गया है कि इन सपनों का विचार कर हम यह जान सकते हैं कि हमारे संकट के दिन दूर होने वाले हैं। वहीं कई बार संकटो का संकेत भी स्वन से प्राप्त होता है। जिसे जानने के बाद हम सावधान होकर कार्य करें तो परेशानियों से बच सकते हैं।

धन लाभ मिलने के यह हैं संकेत

  1. कहा गया है कि अगर सपने में दूध दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए कि आने वाले समय में आपकी किस्मत चमकने वाली है। किया जा रहा प्रयास अवश्य ही सफल होगा।
  2. अगर सपने में फलों से लदा हुआ कोई पेड़ देखें तो इसका मतलब होता है कि अवश्य ही आपको धन लाभ होने वाला है।
  3. रात के समय सपने में पेड़ या पहाड़ दिखाई तो यह भी शुभ है। इसे धन लाभ के साथ ही अटका हुआ पैसा मिलने का संकेत माना गया है।
  4. सपने में बच्चों को हंसते हुए देखना शुभ बताया गया है। कहा गया है कि इससे धन लाभ होता है।
  5. अगर सपने में कोई मंदिर दिखाई दे तो मान लेना चाहिए कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली हैं।
  6. सपने में फूलों से सजा हुआ कोई बाग दिखाई दे तो इसे माता लक्ष्मी की कृपा माननी चाहिए। अवश्य ही माता लक्ष्मी आप पर कृपा करेंगी।
  7. सपने में अगर शरीर से रक्त निकलता देखें तो यह आमदनी बढने का संकेत माना गया है।
  8. अगर सपने में आप बाल झड़ता हुए देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपको कर्ज से जल्दी ही मुक्ति मिलने वाली है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story