अध्यात्म

Dream Interpretation: सपने भी देते हैं शुभ फल, भूल से भी इन स्वप्न के बारे में दूसरों को नहीं बताना चाहिए अन्यथा मिलने वाली सफलता हो जाती है दूर

Dream Interpretation: सपने भी देते हैं शुभ फल, भूल से भी इन स्वप्न के बारे में दूसरों को नहीं बताना चाहिए अन्यथा मिलने वाली सफलता हो जाती है दूर
x
Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक बताया गया है कि देखे गए सपने अच्छे और बुरे दोनों फल देने वाले होते हैं। कई बार सपनों को बता देने से उनसे मिलने वाला शुभ फल प्राप्त नहीं होता।

Do not tell others about these dreams even by mistake: निश्चित तौर पर सोते समय व्यक्ति सपने देखता है। देख कर उन्हें भूल भी जाता है और कुछ सपने याद भी रहते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र इन याद रह जाने वाले सपनों के संबंध में कहता है कि हमें सपनों के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक बताया गया है कि देखे गए सपने अच्छे और बुरे दोनों फल देने वाले होते हैं। कई बार सपनों को बता देने से उनसे मिलने वाला शुभ फल प्राप्त नहीं होता। जीवन में मिलने वाली सफलताएं दूर हो जाती हैं। आइए जानें वह कौन से सपने हैं जिनके बारे में हमें दूसरों से नहीं बात करनी चाहिए।

सपने में हाथी का दिखना

स्वप्न शास्त्र कहता है कि अगर सपने में हमने हाथी देखा है तो उसके बारे में घर के किसी लोगों से चर्चा नहीं करना चाहिए। उसे मन ही मन स्मरण करें बहुत ही शुभ लाभ प्राप्त होगा। स्वप्न शास्त्र के बताए अनुसार हाथी का दिखना धन आगमन का संकेत माना गया है। धन संपत्ति प्राप्त होने के साथ ही मान सम्मान भी प्राप्त होता है।

कमल का फूल

अगर हम स्वप्न में किसी भी तरह से कमल का फूल देखते हैं तू यहां जीवन के लिए सुखद समाचार लाने वाला संदेश कहा गया है। कमल का फूल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। जिन जातकों पर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली होती है उन्हें इस तरह का स्वप्न में दिखाई देता है। इस सपने को भी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए।

रुपए पैसे देखना

कई बार हम सपने में देखते हैं कि हमारे आसपास या किसी के पास बहुत सारा पैसा है। अगर सपने में पैसा दिखे तो समझ लेना चाहिए कि कहीं न कहीं से धन लाभ होने वाला है। या यूं कहें कि अचानक से पैसा प्राप्त हो सकता है। यह बहुत शुभ सपना है इसके बारे में किसी से चर्चा न करें।

फलों का दिखना

अगर हम सपनों में फल देख रहे हैं। पेड़ पर लगे ढेर सारे फल देख रहे हैं। इसे भी शुभ बताया गया है। खास तौर पर अगर व्यापारी वर्ग के लोग इस तरह का सपना देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि उन्हें बहुत जल्दी कोई बड़ा आर्डर मिलेगा।

सफेद सांप का दिखना

अगर आप सपने में सफेद सांप देख रहे हैं तो यह बहुत अच्छा है। सफेद सांप देखने का सीधा संबंध धन संपत्ति से है। मतलब आपको अगर स्वप्न में सफेद सर्प दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपके दिन बदलने वाले हैं।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story