Holi ke Upay In Hindi: होली का त्यौहार नजदीक है। इस होली में कुछ ऐसा करें कि घर में खुशियां ही खुशियां भर जाएं। लेकिन होली के अवसर पर इन टोटकों को करने से पहले कुछ सावधानी अवश्य बरतें। धर्म और संस्कृत के लिहाज से होली महत्वपूर्ण त्यौहार है। ज्योतिष शास्त्र में एक ओर जहां प्रबोधनी एकादशी को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है उसी तरह होली के त्यौहार का भी बहुत महत्व है। इसीलिए कहा गया है कि यदि होली के दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन में खुशियां तथा धन संपत्ति की कमी नहीं रहती।
- बताया गया है कि होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर सूर्य देव की फोटो लगाएं। साथ ही भगवान गणेश की भी फोटो लगाई जा सकती है। ऐसा करने पर घर से वास्तु दोष समाप्त होता है।
- होली के अवसर पर आमतौर पर घरों की साफ-सफाई, पुताई करने की परंपरा पूर्व काल से चली आ रही है। इसका हमें भी पालन करना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि काले रंग का उपयोग नहीं करना है। ऐसा करने पर अशुभ प्रभाव पढ़ते हैं।
- होली के दिन राधा और कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर पूजा करनी चाहिए। किस दिन राधा कृष्ण की मूर्ति पर अवश्य ही अभी लगाएं। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है।
- होली के दिन घर में तुलसी का पौधा या मनी प्लांट का पौधा लगाना शुभ माना गया है
- होली के दिन घर में, प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर लाल, हरे, गुलाबी और पीले रंग का करते हुए रंगोली बनाएं। ऐसा करने पर परिवार में खुशहाली आती है।
- घर के ऊपर लगा ध्वज अगर पुराना या जीर्ण हो गया है तो होली के दिन परिवर्तन करना बहुत शुभ बताया गया है।
- होली के दिन घर में श्री यंत्र लाकर रखें या फिर इसे पूजा घर तिजोरी में स्थापित कर दें। ऐसा करने पर घर में धन धन की कभी कमी नहीं होती।